Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विद्यार्थियों को समावेशी शिक्षा देने के लिए 850 संस्थान बने उत्कृष्टता केंद्र: रोहित

नगरोटा में 5 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले हाॅस्टल का किया शिलान्यास

Rohit Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, RS Bali, Raghubir Singh Bali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नगरोटा, धर्मशाला , 26 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 12:24 IST

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए 850 संस्थानों को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया है।  शनिवार को नगरोटा कालेज में 5 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले गल्र्स हाॅस्टल का शिलान्यास करने के उपरांत रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार ने सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई का अपना चुनावी वायदा भी पूरा किया है। 

इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक से लैस राजीव गांधी डे.बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। जिसमें नगरोटा विस क्षेत्र के कबाड़ी में भी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों में सभी अत्याधुनिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं से बच्चों के समग्र विकास पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों के सम्पूर्ण विकास हेतु पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने परमार विद्यार्थी ऋण योजना शुरू की है। इस योजना के तहत छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए महज एक प्रतिशत की मामूली ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जा रहा है। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को भी इस योजना में कवर किया गया है। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने विधवा निराश्रित, परित्यक्त और विकलांग महिलाओं के बच्चों की शिक्षा और कल्याण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना भी शुरू की है।

इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने नगरोटा के गांधी ग्राउंड में बाल मेले का शुभारंभ किया तथा बाल मेले के भव्य आयोजन के लिए मेला कमेटी की बधाई देते हुए कहा कि विकास पुरूष स्व जीएस बाली ने पूरे प्रदेश के लिए समर्पण भाव के साथ कार्य किया है तथा उनके विकास के कार्य आज भी आम जनमानस को लाभांवित कर रहे हैं।  इस अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि विकास पुरूष स्व जीएस बाली ने नगरोटा विस क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है। 

उन्होंने कहा कि इस विस क्षेत्र में मेडिकल कालेज, फार्मेसी कालेज, इंजीनियरिंग कालेज, आईटीआई एवं चंगर क्षेत्र में दर्जनों सीनियर सेकेंडरी स्कूल विकास पुरूष जीएस बाली की ही देन हैं। उन्होंने कहा कि नगरोटा कालेज के लिए गल्र्स हास्टल तथा डे बोर्डिंग स्कूल की सौगात देने के लिए भी सरकार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र काकु , पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, कांग्रेस के प्रत्याशी रहे डा.  पुष्पेंद्र वर्मा  बाल मेला कमेटी अध्यक्ष चैधरी मान सिंह सहित गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Rohit Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , RS Bali , Raghubir Singh Bali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD