Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

दिवंगत एक्टर राज कुमार का पर्सनल स्टाइल पर्दे पर भी दिखता था : रणदीप हुड्डा

Randeep Hooda, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 11:51 IST

अभिनेता रणदीप को लगता है कि पर्सनल स्टाइल बहुत मायने रखता है और इस मामले में वो हिंदी सिने जगत के बड़े स्टार राजकुमार के कायल हैं। दिवंगत अभिनेता राजकुमार का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, उनका स्टाइल पर्दे पर भी बखूबी निखर कर सामने आता था।

आईएएनएस ने उनसे पूछा, "क्या अभिनेता का पर्सनल स्टाइल उनके सार्वजनिक व्यक्तित्व को आकार देने में भूमिका निभाता है?" जवाब में रणदीप ने कहा, "दुर्भाग्य से, हां, ऐसा होता है। काश ऐसा नहीं होता, क्योंकि मैं चाहता हूं कि लोग मुझे मेरे अभिनय और किरदारों के लिए जानें। 

लोग जितना मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में कम जानेंगे उतना मेरे लिए बेहतर होगा क्योंकि इससे दर्शकों को मेरा किरदार रियल लगेगा।"रणदीप ने बताया कि आजकल अभिनेताओं की इमेज उनके स्टाइल से ही बनती है। "लेकिन आजकल, "जो दिखता है, वह बिकता है" के इस दौर में, सोशल मीडिया और हर समय उपलब्ध रहने की प्रवृत्ति ने इसे एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है। 

ऐसा लगता है कि आपकी पहचान इसी से बनती है।"लेकिन कोई मुझे सही से परिभाषित नहीं कर पाया या मेरी नकल भी नहीं कर पाया, क्योंकि मेरे किरदार एक-दूसरे से इतने अलग होते हैं। और मैं मानता हूं कि आप अपने व्यक्तिगत जीवन में भी ऐसे ही हो सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, "फिर भी, कई अभिनेता ऐसे रहे हैं जिन्हें उनकी अलग और खास पर्सनल स्टाइल की वजह से बहुत सफलता मिली। मेरी नजर में सबसे पहला नाम राजकुमार का आता है, जो अपने अनोखे स्टाइल के लिए जाने जाते थे। उनके ऑनस्क्रीन पर भी यही झलकता था।"अभिनेता से पूछा गया, "क्या रणदीप फैशन ट्रेंड्स को फॉलो करते हैं, या फिर क्लासिक स्टाइल को पसंद करते हैं?"

अभिनेता ने कहा,"ट्रेंड, फैशन समय के साथ बदलते रहते हैं, मुझे इन सब में कोई खास दिलचस्पी भी नहीं है। दरअसल, कई बार तो मुझे इन चीजों के बारे में पता भी नहीं होता है।"रणदीप ने आगे कहा, "मैं हमेशा चीजों को क्लासिक (परंपरागत और सादा अंदाज) बनाए रखना पसंद करता हूं, जैसे आप जो कपड़े पहनते हैं, वो भी क्लासिक हों। 

मेरा मतलब है कि आपको अपने पहनावे से खुद को अच्छा लगना चाहिए, न कि किसी और की नकल करके कुछ बनने की कोशिश करनी चाहिए। और क्लासिक स्टाइल के साथ आप कभी गलत नहीं हो सकते।”

 

Tags: Randeep Hooda , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD