Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हिम्मत सिंह ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे अभ्यर्थी

अभ्यर्थियों की बड़ी उपस्थिति आयोग के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रमाण: हिम्मत सिंह

Himmat Singh, Haryana Admin, Haryana Staff Selection Commission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 26 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 10:53 IST

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष श्री हिम्मत सिंह ने आज CET परीक्षा के अंतर्गत नूंह, फरीदाबाद, सोनीपत एवं रोहतक जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और वहां पेपर देने आए अभ्यर्थियों से बातचीत की। उन्होंने बताया अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए।

श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि आज, 26 जुलाई को दो शिफ्टों में सीईटी परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा की निष्पक्षता व सफल संचालन सुनिश्चित करने हेतु हर स्तर पर प्रशासनिक व तकनीकी व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रथम शिफ्ट में कुल 1338 परीक्षा केंद्रों पर 3,37,790 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। द्वितीय शिफ्ट में कुल 1336 केंद्रों पर 3,37,261 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा निर्धारित थी।

दोनों शिफ्टों में 6,75,051 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की व्यवस्था की गई थी। दोनों शिफ्टों में औसतन 90 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही।

हिम्मत सिंह ने यह भी कहा कि आमतौर पर इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की उपस्थिति कम ही देखने को मिलती है, लेकिन इस बार अभ्यर्थियों का रुझान बेहद उत्साहजनक रहा और उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। इससे यह स्पष्ट होता है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के प्रति युवाओं का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि 27 जुलाई को CET परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट में 1335 परीक्षा केंद्रों पर 3,37,022 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि दूसरी शिफ्ट में 1333 केंद्रों पर 3,36,624 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन में योगदान देने वाली सभी धार्मिक-समाजिक संस्थाओं, अधिवक्ता संघों, हरियाणा परिवहन विभाग, जिला प्रशासन, शिक्षकों, पर्यवेक्षकों और समस्त स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य को एक टीम भावना के साथ किया गया, जिससे हर व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सकी। उन्होंने कहा कि इन्हीं के समर्पित सहयोग से सीईटी परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक किया जा सका है।

 

 

Tags: Himmat Singh , Haryana Admin , Haryana Staff Selection Commission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD