Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राजेश धर्माणाी ने हिमाचल में ड्रोन तकनीक पर आधारित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का आग्रह किया

Rajesh Dharmani, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Jayant Chaudhary, Ministry of Skill Development and Entrepreneurship, MSDE, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jul 2025

Last updated on: Jul 26, 2025, 15:33 IST

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री जयंत चौधरी से भेंट की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को जानकारी दी कि पहाड़ी राज्य हिमाचल में ड्रोन तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है क्योंकि यह तकनीक आपदा प्रबंधन, कृषि एवं बागवानी और स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान दे रही है। 

उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से हिमाचल में ड्रोन तकनीक पर आधारित एक सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए केन्द्रीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के स्तरोन्यन, नए पाठ्यक्रमों, गुणवत्तापूर्ण उद्यमिता के लिए केंद्र की 60 हजार करोड़ रुपये की योजना में संबंधित राज्य सरकारों की एक तिहाई धन राशि के आवटन के नियम से हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य की वित्तीय बाध्यता को ध्यान में रखते हुए छूट प्रदान करने का अनुरोध किया।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (4.0) से प्रशिक्षण लक्ष्यों में लचीलापन और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (4.0) से प्रदेश में उद्योग एवं अन्य उद्यमिता क्षेत्रों की मांग के अनुरूप कौशल बल तैयार करने के लिए प्रदेश के निजी प्रशिक्षण साझेदारों को इस योजना के तहत अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में कौशल प्रशिक्षण गतिविधियों का दायरा बढ़ेगा।

श्री धर्माणी ने केन्द्रीय मंत्री से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और प्रधानमंत्री विश्व कर्मा योजना के तहत प्रदेश के ए-श्रेणी के आईटीआई और उत्कृष्ट व निजी संस्थानों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने वोकेशनल पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण लेने वाले स्कूली बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि भविष्य में बच्चों को विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सहायता मिले।  

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बताया कि केंद्र द्वारा प्रायोजित सामुदायिक विकास पॉलिटेक्निक्स योजना के तहत चयनित प्रदेश के छः पॉलिटेक्निक्स को वर्ष 2023-24 और वर्ष 2024-25 के लिए धनराशि जारी नहीं की गई है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से योजना के तहत शीघ्र धनराशि जारी करने और वर्ष 2025-26 के लिए नए संस्थानों को चयनित करने का अनुरोध भी किया।

केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री ने राजेश धर्माणी को सभी महत्त्वपूर्ण मामलों में हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

 

Tags: Rajesh Dharmani , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Jayant Chaudhary , Ministry of Skill Development and Entrepreneurship , MSDE , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD