Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्वास्थ्य संस्थानों में अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों से होंगे लैस: डॉ. धनी राम शांडिल

जीएस बाली मदर चाइल्ड हाॅस्पीटल टांडा में रैंप का किया शिलान्यास

Dr Dhani Ram Shandil, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, RS Bali, Raghubir Singh Bali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ा, धर्मशाला , 25 Jul 2025

Last updated on: Jul 26, 2025, 13:56 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय, आदर्श स्वास्थ्य संस्थान और अन्य चिकित्सा संस्थान जल्द ही आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल मशीनों से लैस होंगे। उन्होंने कहा कि सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, फेको और डायग्नोस्टिक मशीनों और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद एक माह के भीतर सुनिश्चित की जाएगी। 

मरीजों की सुविधा के लिए अगस्त, 2025 तक इन्हें विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापित कर दिया जाएगा। शुक्रवार को टांडा मेडिकल कालेज में जीएस बाली मदर चाइल्ड अस्पताल में पांच करोड़ की लागत निर्मित होने वाले रैंप का शिलान्यास करने के उपरांत स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि टांडा मेडिकल कालेज में जीएस बाली मदर चाइल्ड हास्पीटल राज्य का सबसे बड़ा अपनी तरह का शिशु देखभाल केंद्र है। 

इससे कांगड़ा चंबा, हमीरपुर तथा मंडी के कुछ क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल को उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवा उपकरणों की खरीद के लिए पर्याप्त बजट सुनिश्चित किया है। समिति को खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में सभी खरीद प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए इस खरीद प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि शिशु देखभाल किट में और गुणवत्तापूर्ण वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाएंगी तथा प्रदेश के किसी भी सरकारी और निजी संस्थानों में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं को कुल 18 वस्तुएं प्रदान की जाएंगी। 

इन किटों की खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में है और नई किटें इसी साल अगस्त में अस्पतालों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का कायाकल्प किया जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रदेश के बाहर न जाना पड़े। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने कार्यकाल के पहले ही दिन से ही लोगों को सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कालेज की स्थापना से लेकर इसको विकसित करने में विकास पुरूष जीएस बाली का अमूल्य योगदान रहा है तथा अब यह मेडिकल कालेज निचले क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। 

इससे पहले पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि विकास पुरूष जीएस बाली ने पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 2012 से 2017 के दौरान मदर चाइल्ड हाॅस्पीटल स्वीकृत करवाया गया है तथा इसका विधिवत तौर पर शुभारंभ वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हुआ है। उन्होंने इस हास्पीटल का नाम विकास पुरूष जीएस बाली के नाम पर रखने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया तथा मेडिकल कालेज में सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लोगों की ओर से सरकार का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, प्रिंसिपल मिलाप शर्मा तथा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष मान सिंह सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Dhani Ram Shandil , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , RS Bali , Raghubir Singh Bali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD