Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उर्वशी रौतेला ने जेद्दा में दी दमदार परफॉर्मेंस, कहा- यह बहुत गर्व और सम्मान की बात

Urvashi Rautela, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Jul 2025

Last updated on: Jul 26, 2025, 12:14 IST

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने सऊदी अरब के जेद्दा में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस परफॉर्मेंस के लिए उर्वशी को 7 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि का भुगतान करना पड़ा। उर्वशी ने इस अनुभव के बारे में उत्साहित होकर कहा, "मुझे बहुत गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है कि मैंने सऊदी अरब के जेद्दा में पहली बार बतौर भारतीय महिला कलाकार परफॉर्म किया है, यह पल सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि हर उस भारतीय महिला का है जो सीमाओं से परे सपने देखने की हिम्मत रखती है।"

उन्होंने आगे कहा, "इतने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना, जहां इतनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास है, मेरे लिए यह गर्व की बात है। यह सिर्फ एक परफॉर्मेंस नहीं है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक सेतु है, महिला सशक्तीकरण का संदेश है और कला के माध्यम से वैश्विक एकता को प्रदर्शित करता है।"

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, उर्वशी अपने बेबाक अंदाज में स्टेज दमदार परफॉर्मेंस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान दर्शकों ने उनका खूब उत्साहवर्धन किया। काले और सिल्वर रंग के आउटफिट्स के साथ कॉम्प्लिमेंट्री मेकअप और बड़े-बड़े सिल्वर इयररिंग्स में उर्वशी हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

अभिनेत्री ने अपनी परफॉर्मेंस का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, "मरहबा जेद्दा, सऊदी अरब की पवित्र भूमि, मैं आपसे प्यार करती हूं। आप सभी का शाही अंदाज में मेरे और मेरे परिवार का स्वागत करने के लिए बहुत शुक्रिया। मैं आपकी आभारी हूं।"

इस पोस्ट में उर्वशी ने सऊदी अरब के जेद्दा में अपने पहले शो के लिए वहां के स्वागत और प्यार के लिए आभार व्यक्त किया। अपकमिंग वर्क प्रोजेक्ट की बात करें तो, उर्वशी फिल्म 'इंडियन 3' में नजर आएंगी। कमल हसन की मुख्य भूमिका वाली यह मोस्ट अवेटेड फिल्म एस. शंकर के निर्देशन में बनेगी। इसी के साथ ही अभिनेत्री को अफताब शिवदासानी और जस्सी गिल के साथ 'कसूर 2' में भी देखा जाएगा।

 

Tags: Urvashi Rautela , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD