Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाली तीज उत्सव पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को तीज पर्व की शुभकामनाएं

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Arti Singh Rao, Mohan Lal Badoli
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Jul 2025

Last updated on: Jul 26, 2025, 11:16 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निवास पर शुक्रवार सायं को पारंपरिक उल्लास, लोकगीतों और सांस्कृतिक झलकियों के साथ हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर से महिलाओं ने हिस्सा लिया। सावन की हरियाली के बीच रंग-बिरंगी साड़ियों, मेहंदी लगे हाथों, लोकगीतों और नृत्य की छटा ने इस आयोजन को अद्वितीय बना दिया है। 

इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशिम कुमार घोष की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती राव, विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, श्रीमती बिमला चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली एवं भाजपा नेता श्रीमती बंतो कटारिया सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी ने की। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान तीज पर्व पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व केवल परंपरा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की आत्मा है। तीज एक पारिवारिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव है, जो प्रेम, एकता और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने विशेष रूप से युवा बालिकाओं की उपस्थिति को सराहा और कहा कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़े रखना हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा अपनी सांस्कृतिक परम्पराओं और गरिमामयी लोक संस्कृति की अमूल्य विरासत को संजोए हुए है। हमारे लोक गीत, लोक संगीत, लोक नृत्य और लोक कलाएं हमारी संस्कृति के वाहक हैं। इनके माध्यम से हमारी युवा पीढ़ी अपने अतीत से जुड़ पाती है। इनका संरक्षण और संवर्धन समय की जरूरत है।मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कई योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया। 

उन्होंने कहा कि हम महिलाओं के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध हैं। हमारी आधी आबादी महिलाएं हैं और जब तक आधी आबादी देश व समाज के निर्माण में बराबर की भूमिका नहीं निभाएगी, तब तक हम विकसित भारत का निर्माण नहीं कर सकते।उन्होंने सभी उपस्थित माताओं और बहनों से आग्रह किया कि तीज के इस पर्व को केवल रस्मों तक सीमित न रखें, बल्कि इससे प्रेरणा लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए भी काम करें। 

सावन की हरियाली तभी लौटेगी जब हम पेड़ लगाकर प्रकृति की रक्षा करेंगे।इस अवसर पर पारंपरिक हरियाणवी वेशभूषा में सजी महिलाओं ने लोकगीत, नृत्य,प्रस्तुत किया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने तीज की 'कोथली परंपरा' निभाते हुए महिलाओं को कोथली भेंट की

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Arti Singh Rao , Mohan Lal Badoli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD