Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रोजगार मेले में इस बार 5000 युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य: आर एस बाली

देश विदेश की पचास कंपनियां साक्षात्कार लेने पहुंचेंगी नगरोटा

R S Bali, Raghubir Singh Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला नगरोटा , 24 Jul 2025

Last updated on: Jul 25, 2025, 13:04 IST

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि  25 जुलाई को दो दिवसीय मेगा रोजगार मेले का आयोजन नगरोटा के राजकीय डिग्री कॉलेज में किया जा रहा है जिसमें देश-विदेश की 50 कंपनियां 5000 युवाओं का चयन करेंगी। उन्होंने युवाओं से बड़ी संख्या में आकर इस सुनहरी अफसर का लाभ उठाने की अपील की यहां पीएनजी, वर्धमान, महिंद्रा सोनालिका, एचडीएफसी, सिक्योरिटी गार्ड कंपनियां अन्य कई कम्पनियां युवाओं का चयन करेंगी। 

मेगा रोजगार मेले का शुभारम्भ मंत्री उद्योग संसदीय कार्य तथा श्रम और रोजगार हर्षवर्धन चैहान करेंगे। उन्होंने कहा 26 जुलाई को नगरोटा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें हर वर्ष की तरह हजारों लोगों का निशुल्क विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य चेकअप किया जाएगा और उन्हें निशुल्क दवाइयां, नजर के चश्मे, कानों की मशीन और दिव्यांगों को सहायक उपकरण बांटे जाएंगे। 

उन्होंने लोगों से आकर इस मेगा मेडिकल कैंप में आकर अपने स्वास्थ्य की जांच करने की अपील की। उन्होंने बताया इस मेडिकल कैंप में मारंडा रोटरी हॉस्पिटल, टांडा मेडिकल कॉलेज, फॉर्टिस,  एम्स दिल्ली, पीजीआई चंडीगढ़ आईआईटी दिल्ली से विशेषण के डॉक्टरों द्वारा लोगों का स्वास्थ्य जांचा जाएगा। उन्होंने बताया 26 जुलाई को ऐतिहासिक गांधी मैदान में विभिन्न स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। \

उन्होंने बताया 27 जुलाई को गांधी मैदान में लोगों के लिए झूले, हाथी, घोड़े और ऊंट की सवारी, खाने के लिए आइसक्रीम, जलेबी के स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया 27 जुलाई को विख्यात गायक कुलविंदर बिल्ला सहित अनेको बड़े कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे। 

उन्होंने कहा बाल मेला नगरोटा, कांगड़ा और हिमाचल के लोगों का मेला है जो विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली के प्रति लोगों के प्यार को दर्शाता है।     

विकास पुरूष जीएस बाली की स्मृति में 185 ने किया रक्तदान                        

विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली के स्मृति में नगरोटा के ओबीसी भवन में रक्त दान शिविर का आयोजन किया इस शिविर में 185 नागरिकों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ पूर्व राज्य सभा सांसद विप्लव ठाकुर ने किया। इस अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। 

आरएस बाली ने सभी रक्तदानियों का बाल मेले के मौके पर रक्तदान करने के लिए धन्यवाद किया और साथ ही कहा कि रक्तदान महादान है किसी एक व्यक्ति के रक्तदान करने से कई लोगों का जीवन बचता है और हम सभी को रक्तदान करना चाहिए साथ ही उन्होंने विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली को याद करते हुए कहा कि यह बाल मेला उनके पिताजी और विकास पुरुष की अपने नगरोटा परिवार के लिए एक अद्भुत सोच थी। 

उन्होंने कहा विकास पुरुष जीएस बाली ने जीवन पर्यंत नगरोटा और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए तथा उन्होंने अपनी एक अलग पहचान लोगों के दिलों में अपने कार्य से बनाई। जिसके लिए आज भी उन्हें याद किया जाता है। इस अवसर पर रक्तदानियों को ब्लड बैंक सेंटर टांडा की तरफ से प्रमाण पत्र भी दिए गए।

 

Tags: R S Bali , Raghubir Singh Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD