Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'उस्ताद भगत सिंह' में पवन कल्याण के साथ नजर आएंगी राशि खन्ना, मेकर्स ने किया स्वागत

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Raashi Khanna, Ustad Bhagat Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Jul 2025

Last updated on: Jul 23, 2025, 12:06 IST

निर्देशक हरीश शंकर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में पवन कल्याण के साथ एक्ट्रेस राशि खन्ना नजर आएंगी। मंगलवार को फिल्म मेकर्स ने इस बात की जानकारी दी। साथ ही उनके किरदार का खुलासा भी किया। माइथ्री मूवी मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर राशि खन्ना की एक फोटो शेयर की और लिखा, ''हमारी टीम फिल्म में 'श्लोका' का किरदार निभा रही राशि खन्ना का स्वागत करती है। 

वह अपनी खूबसूरती और प्रतिभा से सेट की रौनक बढ़ा रही हैं। फिल्म की शूटिंग जारी है।'' इस पोस्ट में उन्होंने पवन कल्याण, डायरेक्टर हरीश शंकर और एक्ट्रेस श्रीलीला को भी टैग किया। राशि खन्ना का किरदार 'श्लोका' दमदार है और कहानी के लिए बेहद जरूरी है। 

उनका किरदार कहानी में नई ताजगी और गहराई लाएगा। 'उस्ताद भगत सिंह' एक पुलिस एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो 2016 की तमिल फिल्म थेरी का रीमेक है। इस फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं इसका निर्देशन हरीश शंकर कर रहे हैं। 

इसके अलावा, फिल्म का शानदार संगीत देवी श्री प्रसाद दे रहे हैं। फिल्म में श्रीलीला, के.एस. रविकुमार, आशुतोष राणा, नवाब शाह, केजीएफ फेम अविनाश, और नागा महेश जैसे कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। यह फिल्म राशि खन्ना और पवन कल्याण की पहली फिल्म है, जिसमें दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। 

हालांकि डायरेक्टर हरीश शंकर के साथ उनकी यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले राशि ने हरीश शंकर के साथ 'हाइपर' और 'बंगाल टाइगर' में काम किया था। ये दोनों फिल्में वर्तमान में ओटीटी प्ले प्रीमियम पर देखी जा सकती हैं। पवन कल्याण, जो वर्तमान में आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री हैं, अपने राजनीतिक कार्य और फिल्मों की शूटिंग दोनों को एक साथ संभाल रहे हैं। 

इस फिल्म के अलावा पवन कल्याण 'हरि हर वीरा मल्लू' में भी नजर आएंगे। 'हरि हर वीरा मल्लू' फिल्म को कृष जगरलामुदी और ए.एम. ज्योति कृष्णा ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में पवन कल्याण के अलावा बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, नोरा फतेही और विक्रमजीत विर्क अहम किरदार में नजर आएंगे।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Raashi Khanna , Ustad Bhagat Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD