Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

विशेष डी.जी.पी. राम सिंह ने सी.पी. दफ्तर जालंधर में साइबर कियोस्क का किया उद्घाटन

युद्ध नशे के विरुद्ध; डी.जी.पी. के नेतृत्व में चलाया कासो अभियान

Ram Singh, Special DGP, Special DGP Technical Support Services, Cyber Kiosk Machine, Police, Punjab Police, Commissioner of Police Jalandhar, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 22 Jul 2025

Last updated on: Jul 23, 2025, 12:03 IST

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए,दफ्तर पुलिस कमिश्नर जालंधर में एक साइबर कियोस्क मशीन स्थापित की गई। इसका उद्घाटन विशेष डी.जी.पी. (तकनीकी सहायता सेवाएँ) राम सिंह (आईपीएस) ने किया।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप कुमार, डी.सी.पी इनवेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों और अन्य सीनियर पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। यह साइबर कियोस्क एक स्टैंडअलोन मशीन है, जो मोबाइल उपकरणों और यू.एस.बी स्टोरेज उपकरणों से खतरनाक, संदिग्ध या हानिकारक फ़ाइलों और एप्लिकेशन की पहचान करती है, जिसके माध्यम से नागरिक अपने डिजिटल उपकरणों को सुरक्षित रख सकेंगे।

इसके साथ ही, विशेष डी.जी.पी. राम सिंह के नेतृत्व में, पुलिस कमिश्नर जालंधर और संबंधित ए.सी.पी के साथ मिल पूरे शहर में एक लक्षित कासो अभियान भी चलाया गया। पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान "युद्ध नशे के विरुद्ध" के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने और आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए विभिन्न हॉटस्पॉट क्षेत्रों में चेकपॉइंट स्थापित करके यह अभियान चलाया गया।

इसके अलावा, विशेष डी.जी.पी. राम सिंह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें सी.पी. जालंधर धनप्रीत कौर, एस.एस.पी. कपूरथला गौरव तुरा, एस.एस.पी होशियारपुर संदीप कुमार मलिक और एस.एस.पी. जालंधर (ग्रामीण) हरविंदर सिंह विर्क के अलावा जे.सी.पी. जालंधर और अन्य सीनियर अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और नशे के खिलाफ लड़ाई को और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नागरिकों से नए स्थापित साइबर कियोस्क की मदद लेकर अपने डिजिटल उपकरणों को हानिकारक सामग्री से बचाने की अपील की। यह कदम नागरिक सुरक्षा, स्मार्ट पुलिसिंग और साइबर अपराध रोकथाम के प्रति पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

Tags: Ram Singh , Special DGP , Special DGP Technical Support Services , Cyber Kiosk Machine , Police , Punjab Police , Commissioner of Police Jalandhar , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD