Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'शतरंज विश्व कप 2025' की मेजबानी भारत को मिलना गौरव का पल : मनसुख मांडविया

Mansukh Mandaviya, Dr Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party, Chess World Cup 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jul 2025

Last updated on: Jul 22, 2025, 13:22 IST

भारत 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक 'शतरंज विश्व कप 2025' की मेजबानी करेगा। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को भारत को मेजबानी मिलने पर खुशी जाहिर की। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने भारत को फिडे विश्व कप 2025 की मेजबानी मिलने पर खुशी जताते हुए इसे गौरव का पल बताया। 

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रतिष्ठित फिडे विश्व कप 2025 की मेजबानी करना भारत के लिए अत्यंत गौरव की बात है। यह ऐतिहासिक आयोजन भारत की शतरंज यात्रा में एक नई ऊंचाई का प्रतीक है और वैश्विक शतरंज की बिसात पर हमारे बढ़ते कद को दर्शाता है।"

इससे पहले फिडे ने भारत की मेजबानी की घोषणा की। वहीं, मेजबान शहरों की घोषणा बाद में की जाएगी। 2025 विश्व कप में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगे, जो विश्व शतरंज चैंपियनशिप के लिए दावेदार का निर्धारण करेगा।

फिडे ने एक बयान में कहा, "प्रतिष्ठित फिडे विश्व कप इस साल भारत आ रहा है। 30 अक्टूबर से 27 नवंबर, 2025 तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 2026 फिडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के प्रतिष्ठित खिताब और क्वालिफिकेशन स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। 

मेजबान शहर की घोषणा सहित अन्य विवरण समय आने पर जारी किए जाएंगे।" भारत ने हाल ही में कई बड़े आयोजनों की मेजबानी की है, जिनमें फिडे शतरंज ओलंपियाड 2022, टाटा स्टील शतरंज इंडिया, फिडे विश्व जूनियर अंडर-20 चैंपियनशिप 2024 और फिडे महिला ग्रां प्री का पांचवां चरण (अप्रैल 2025) शामिल हैं।

फिडे के सीईओ एमिक सुतोव्स्की ने कहा, "हम फिडे विश्व कप 2025 को भारत में लाकर रोमांचित हैं, एक ऐसा देश जहां शतरंज के प्रति गहरा जुनून और समर्थन है। भारतीय शतरंज प्रशंसकों का उत्साह हमेशा उल्लेखनीय रहा है और हमें उम्मीद है कि स्थानीय शतरंज प्रेमियों में, ऑन-साइट और ऑनलाइन, इस आयोजन में गहरी रुचि होगी। 

अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, फिडे टूर्नामेंट के प्रतिभागियों और शतरंज के दिग्गजों को शामिल करते हुए कई अतिरिक्त कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party , Chess World Cup 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD