Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

विरासत का सम्मान: पंजाब के 115 सरकारी स्कूलों का नाम मशहूर शख्सियतों के नाम पर रखा

विद्यार्थियों को बलिदान और योगदान के बारे अवगत करवाने के लिए मशहूर शख्सियतों की तस्वीरें और संक्षिप्त जीवनियाँ होंगी प्रदर्शित: हरजोत बैंस

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jul 2025

Last updated on: Jul 22, 2025, 12:31 IST

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य की मशहूर शख्सियतों की गौरवमई विरासत के सम्मान के तौर पर ‘आप’ के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने 115 सरकारी स्कूलों का नाम स्वतंत्रता संग्रामियों, शहीदों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यश अर्जित करने वाली शख्सियतों के नाम पर रखा है। गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने 18 जुलाई, 2025 को 25 सरकारी स्कूलों का नाम विभिन्न स्वतंत्रता संग्रामियों और शहीदों के नाम पर रखा है। 

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने कल ऐलान किया था कि जालंधर जिले के ब्यास गाँव के स्कूल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि हासिल करने वाले प्रसिद्ध मैराथन धावक सरदार फौजा सिंह के नाम पर रखा जायेगा। पंजाब भवन में आज एक प्रैस कान्फ़्रेंस को संबोधन करते हुये स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने इन प्रसिद्ध शख्सियतों की तस्वीरें और उनका संक्षिप्त जीवन ब्योरा उनके नाम वाले स्कूलों में प्रदर्शित करने का फ़ैसला किया है जिससे विद्यार्थियों को उनके बलिदानों और योगदान से अवगत करवाया जा सके और वह महान शख्सियतों से प्रेरणा ले सकें। 

इससे उनकी विरासत का उपयुक्त सम्मान भी होगा। इन 115 स्कूलों का नाम ग़दर लहर के नायकों, स्वतंत्रता संग्रामियों, शहीदों और पंजाब की मशहूर शख्सियतों के सम्मान के लिए रखा गया है। स. हरजोत सिंह बैंस ने आगे बताया कि स्कूलों का नाम बदलने से विद्यार्थियों को इन महान शख्सियतों के जीवन और बलिदान से प्रेरित मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि ‘ आप’ के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने साल 2023 में खटकड़ कलां के सरकारी हाई स्कूल का नाम बदल कर शहीद- ए- आज़म सरदार भगत सिंह सरकारी हाई स्कूल रखा था, जो इस महान शहीद की शहादत के दशकों बाद किया गया। उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम अपने शहीदों और अन्य मशहूर शख्सियतों का सम्मान करने के लिए ठोस यत्न कर रहे हैं जिन्होंने पंजाब को गौरव बढ़ाया है।’’

‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ पहलकदमी के बारे मीडिया के एक सवाल के जवाब में स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विषय माहिरों के साथ मिल कर विद्यार्थियों को नशों के बुरे प्रभावों के प्रति संवेदनशील और जागरूक करने के लिए एक पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है, जो नशों की इस बुराई के विरुद्ध एक मज़बूत नींव रखेगा। राष्ट्रीय स्तर पर सिलेबस में सिख इतिहास को शामिल करने संबंधी उठ रही माँग के एक अन्य सवाल का जवाब देते हुये शिक्षा मंत्री ने इस कदम का स्वागत किया। 

उन्होंने यह भी कहा कि सिख इतिहास को उचित ढंग से पेश किया जाना चाहिए और इस तरीके से पढ़ाया जाना चाहिए जिससे असली मायनों में इसकी महत्ता को उजागर किया जा सके।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD