Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोहाली में मालवेयर विश्लेषण के लिए साईबर कियोस्क का उद्घाटन

नागरिक डिजिटल सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: विशेष डीजीपी वी. नीरजा

V Neeraja, Special Director General of Police, Cyber Crime, Police, Punjab Police, State Cyber Crime Office, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 21 Jul 2025

Last updated on: Jul 22, 2025, 11:55 IST

जन साईबर सुरक्षा को बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुये पंजाब पुलिस ने सोमवार को मोहाली के स्टेट साईबर क्राइम दफ़्तर में मोबाइल डिवाईसों के मालवेयर विश्लेषण के लिए साईबर कियोस्क मशीन का उद्घाटन किया। राज्य में अपनी किस्म की पहली साईबर कियोस्क, यह मशीन नागरिक डिजिटल सुरक्षा की तरफ महत्वपूर्ण तकनीकी तरक्की है।

सेल्फ-सर्विस कियोस्क नुकसानदेय, पाबन्दीशुदा या असुरक्षित ऐपलीकेशनों और फाइलों से ऐंड्रॉइड और आईओएस मोबाइल डिवाईसों के साथ-साथ यूएसबी ड्राईवों और बाहरी स्टोरेज को स्कैन और सैनीटाईज़ करने के लिए तैयार किया गया है। मोहाली के फेज़ 4 में स्टेट साईबर क्राइम दफ़्तर में साईबर कियोस्क का उद्घाटन करते हुये स्पेशल डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस, साईबर क्राइम वी. नीरजा ने कहा कि साईबर कियोस्क नागरिकों के लिए एक जन पहल है और इसको शुरू में चार स्थानों- मोहाली, सीपी दफ़्तर लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में स्थापित किया गया है, जिसके उपरांत इसको अन्य जिलों में भी स्थापित किया जायेगा।

जन कल्याण और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधन करते हुये स्पेशल डीजीपी ने ज़ोर देकर कहा कि यह कियोस्क 24 घंटे तेज, सुरक्षित और मुफ़्त सेवाएं प्रदान करता है, जिसमें हरेक स्कैन में सिर्फ़ 2-5 मिनट लगते हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि डेटा लीक होने का कोई ख़तरा नहीं है; नागरिक मालवेयर के लिए अपने डिवाईसों की सुरक्षित ढंग से जांच कर सकते हैं और संभावित जोखिमों को तुरंत हटा सकते हैं।

उन्होंने जनता को साईबर अपराधों के प्रति सचेत रहने की अपील भी की और साईबर अपराध हेल्पलाइन - 1930 या cybercrime.punjabpolice.gov.in पर ‘साईबर- मित्र’ चैटबोट के द्वारा तुरंत रिपोर्ट करने के लिए कहा। जन प्रतिनिधियों के सवालों के जवाब देते हुये साईबर अपराध के एसपी, जशनदीप सिंह गिल ने कहा कि कियोस्क आईऐमईआई विवरणों और सिम सम्बन्धी जानकारी की पहचान करता है और ऐपलीकेशनों और अंदरूनी स्टोरेज का तेज़ी और गहराई से स्कैन करता है। 

उन्होंने आगे बताया कि उपभोक्ता संक्रमित ऐपस को अनइंस्टाल कर सकते हैं, नुकसानदेय फाइलों को हटा सकते हैं और स्कैन रिपोर्टें तुरंत तैयार कर सकते हैं। रिपोर्ट उपभोक्ता के ईमेल पर भेजी जा सकती है या यूएसबी डिवाइस पर स्टोर की जा सकती है। व्यवस्था उपभोक्ता-अनुकूल और सुरक्षित होने साथ-साथ वन टच्च स्क्रीन इंटरफेस के ज़रिये काम करता है।

नेशनल फोरेंसिक साइंसज़ यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) द्वारा अरिष्टि इन्फो लैबज़ के सहयोग से विकसित किया गया यह कियोस्क मालवेयर विश्लेषण आधुनिक तकनीकी हुनर की ज़रूरत के बिना सीधे जन क्षेत्र में लाया गया है। मोहाली साईबर कियोस्क को उनकी कॉर्पाेरेट सामाजिक ज़िम्मेदारी सुविधा के हिस्से के तौर पर ओमैकस के सहयोग से स्थापित किया गया है।

उद्घाटन समारोह में शामिल होने वालों में सीनियर सिटीज़नज़ एसोसिएशन, मोहाली, लायनज़ क्लब मोहाली, रैड्ड क्रास मोहाली, रोटरी क्लब मोहाली और मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल थे।

 

Tags: V Neeraja , Special Director General of Police , Cyber Crime , Police , Punjab Police , State Cyber Crime Office , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD