Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

₹189 करोड़ के सीमा शुल्क चोरी मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

अदालत ने डीआरआई हिरासत की मंज़ूरी दी

PIB, DRI Zonal Unit, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 21 Jul 2025

Last updated on: Jul 21, 2025, 18:24 IST

विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), क्षेत्रीय इकाई लुधियाना ने ₹189 करोड़ के सीमा शुल्क चोरी मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी को लुधियाना के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिन्होंने 20.07.2025 को आगे की पूछताछ हेतु उसे डीआरआई की हिरासत में भेजने की मंजूरी दी। 

आरोपी पिछले एक वर्ष से फरार था। जांच में सामने आया है कि आरोपी तीन फर्मों के फर्जी मालिकों के माध्यम से सीमा शुल्क बंधित गोदामों से शुल्क-मुक्त आयातित वस्तुओं की घरेलू बाजार में अवैध रूप से आपूर्ति कर रहा था। जबकि बंधित गोदाम लाइसेंस की शर्तों के अनुसार, इन वस्तुओं का उपयोग केवल निर्यात हेतु उत्पादों के निर्माण में कच्चे माल के रूप में किया जाना चाहिए था।

पूरी धोखाधड़ी का उद्देश्य आयातित वस्तुओं पर देय शुल्क से बचना था, जिसे घरेलू बाजार में शुल्क अदा किए बिना बेचा गया। इन वस्तुओं पर देय सीमा शुल्क वस्तु के मूल्य का लगभग 100% होता है। कुल मिलाकर ₹189 करोड़ की सीमा शुल्क चोरी की गई। 

निर्यात दायित्व को पूरा करने हेतु, आरोपी ने फर्जी फर्मों के जरिए शुल्क-मुक्त वस्तुओं के बजाय अन्य बाहरी सामग्री से निर्मित जाली और नकली वस्तुओं का निर्यात करने का प्रयास किया। मामले में विस्तृत जांच अभी जारी है।

 

Tags: PIB , DRI Zonal Unit , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD