Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मैंने सोचना बंद कर दिया है, खुद को गंभीरता से नहीं लेती : सूरवीन चावला

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Surveen Chawla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Jul 2025

Last updated on: Jul 21, 2025, 17:10 IST

अभिनेत्री सुरवीन चावला इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज 'मंडला मर्डर्स' के प्रमोशन में जुटी हैं। इस बीच उन्होंने कहा कि वह किरदार में ढलने और उससे बाहर निकलने के लिए कोई खास 'प्रोसेस' नहीं अपनाती हैं। सुरवीन चावला ने हाल ही में आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि किसी भी किरदार को निभाने के लिए उनकी कोई खास प्रक्रिया नहीं है, लेकिन जब वह किसी सीन में होती हैं, तो वह पूरी तरह से मानसिक तौर पर उस सीन में मौजूद रहती हैं और उस पल को अच्छे से निभाने की कोशिश करती हैं। 

लेकिन जैसे ही निर्देशक कट बोलते हैं, वह आसानी से उस किरदार से बाहर आ जाती हैं। उन्होंने कहा, ''मेरे पास कोई खास प्रक्रिया नहीं है। मैं खुद को बहुत ज्यादा गंभीरता से नहीं लेती। चाहे इंसान के तौर पर, या अभिनेत्री के रूप में, मैंने अपने बारे में ज्यादा सोचना बंद कर दिया है। 

मैं धीरे-धीरे अपने अंदर चल रहे शोर-शराबे से बाहर निकल पाई। मैं उस इमेज को समझ ही नहीं पाई, जो मैंने अपने दिमाग में खुद के बारे में बना रखी थी। मुझे लगता है कि हमें अपने आप को उस दुनिया में जाने से रोकना चाहिए, जहां हम इतने खो जाएं कि खुद को सही से देख न पाएं। 

सच कहूं तो, मेरे पास किसी किरदार में आने या उससे बाहर निकलने की कोई खास प्रक्रिया नहीं है।'' सुरवीन ने कहा, ''मुझे लगता है कि मेरा काम करने का एक ही तरीका है, जो कहानी या डायलॉग्स स्क्रिप्ट पर लिखे होते हैं, उन्हें अच्छी तरह समझ लें और अपने मन में ऐसा बसा लें कि वह बहुत आसान और आम सा लगने लगे।''

बता दें कि 'मंडला मर्डर्स' में सुरवीन चावला के अलावा, मशहूर एक्ट्रेस वाणी कपूर और श्रिया पिलगांवकर जैसे सितारे हैं। इस सीरीज के जरिए वाणी कपूर ओटीटी की दुनिया में डेब्यू कर रही हैं। 'मंडला मर्डर्स का निर्देशन गोपी पुरथन ने किया है। यह नेटफ्लिक्स पर 25 जुलाई से स्ट्रीम होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Surveen Chawla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD