Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एनएसओ चंडीगढ़ ने राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में “अन्वेषा 2.0” क्विज़ का आयोजन किया

National Statistics Office, NSO, National Sample Survey, NSS, Deepak Mehra, Manoj Goel, NSO Chandigarh, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Jul 2025

Last updated on: Jul 18, 2025, 18:28 IST

भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ ने 18 जुलाई, 2025 को राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (एनएसएस) के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में ज्ञान, अंतर्दृष्टि, उत्सव विषय पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता "अन्वेषा 2.0" का सफलतापूर्वक आयोजन महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान, सेक्टर-26, चंडीगढ़ में किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन एनएसओ (एफओडी), क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के उप महानिदेशक, श्री दीपक मेहरा ने किया और उन्होंने मुख्य अतिथियों, श्री मनोज गोयल, निदेशक (अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी निदेशालय हरियाणा) स्वागत किया। यह कार्यक्रम भौतिक रूप से आयोजित किया गया और इसमें राजधानी क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों के कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई।

विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (मुख्यतः सांख्यिकी एवं अर्थशास्त्र विभाग) में नामांकित सरकारी और निजी दोनों संस्थानों के छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। विभिन्न संस्थानों के कुल 48 छात्रों ने क्विज़ में सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतियोगिता के सुचारू और पेशेवर संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, विशेषज्ञ क्विज़ मास्टर्स को नियुक्त किया गया था।

यह प्रतियोगिता एनएसओ (एफओडी), मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, अनुशासित और सुव्यवस्थित रूप से आयोजित की गई। क्विज के दो चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर शीर्ष तीन टीमों को नकद पुरस्कार, पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि विजेता टीम (पंजाब विश्वविद्यालय) को एक ट्रॉफी भी प्रदान की गई।

• प्रथम पुरस्कार ₹10,000/- की राशि के साथ पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के सांख्यिकी विभाग की टीम — सुश्री हिमानी शर्मा एवं श्री शिवनंदन ऋखी को प्रदान किया गया।

• द्वितीय पुरस्कार ₹6,000/- की राशि के साथ एससीईआरटी, सेक्टर-32, चंडीगढ़ की टीम — सुश्री शिवानी सिंह एवं सुश्री युक्ता सोबती को प्रदान किया गया।

• तृतीय पुरस्कार ₹4,000/- की राशि के साथ एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर विमेन, सेक्टर-36ए, चंडीगढ़ की टीम — सुश्री राधिका शर्मा एवं सुश्री सिमरन कौशल को प्रदान किया गया।

सभी प्रतिभागियों को उनकी सहभागिता और उत्साह के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ह आयोजन अत्यंत सफल और सराहनीय रहा, जिससे युवाओं में सांख्यिकी के प्रति जागरूकता और रुचि में वृद्धि हुई तथा राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित गतिविधियों की दृश्यता और प्रभावशीलता भी बढ़ी।

 

Tags: National Statistics Office , NSO , National Sample Survey , NSS , Deepak Mehra , Manoj Goel , NSO Chandigarh , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD