Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

फातिमा सना शेख ने 'मेट्रो... इन दिनों' के सेट से अनुराग बसु संग काम करने का अनुभव किया शेयर

Fatima Sana Shaikh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Jul 2025

Last updated on: Jul 18, 2025, 12:27 IST

अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने निर्देशक अनुराग बसु के साथ काम करने के अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' के सेट से एक मजेदार बिहाइंड-द-सीन्स का वीडियो शेयर किया। अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने अनुराग बसु के साथ काम करने को 'खूबसूरत' बताया। 

दंगल फेम अभिनेत्री ने 'मेट्रो... इन दिनों' के सेट की क्लिप पोस्ट की, जिसमें वह अनुराग बसु, को-स्टार्स और क्रू के साथ नाचती नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री के सह-कलाकार आदित्य रॉय कपूर और अली फजल के साथ कुछ खास पल भी दिखाए गए हैं। 

वीडियो शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "दादा (अनुराग बसु) के साथ काम करना कितना अद्भुत और खूबसूरत है, यह जानने के लिए आपको उनके साथ काम करना होगा। काम तो कर रहे थे, पर उससे ज्यादा मस्ती! अभी तो बहुत सारी फोटो और वीडियो आने वाली हैं।

अभी के लिए बस इतना।" इससे पहले अभिनेता अली फजल ने अनुराग बसु की तारीफ करते हुए कहा था, "उनके साथ काम करना एक म्यूजिकल सपने जैसा है। उनकी फिल्मों में एक अनोखा जादू होता है। मैं इसका हिस्सा बनकर रोमांचित हूं।" ‘मेट्रो... इन दिनों’ आधुनिक रिश्तों, प्यार और दिल टूटने की कहानी है। 

फिल्म में अली फजल और फातिमा सना शेख के साथ आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। यह रोमांटिक ड्रामा 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री हाल ही में आर. माधवन के साथ रोमांटिक कॉमेडी "आप जैसा कोई" में नजर आईं। 

फिल्म में आर. माधवन और फातिमा सना शेख के अलावा, आयशा रजा, मनीष चौधरी और नमित दास भी अहम रोल में हैं। फिल्म की कहानी दो ऐसे लोगों की है, जो बिल्कुल अलग-अलग दुनिया से आए हैं। विवेक सोनी द्वारा निर्देशित 'आप जैसा कोई' का प्रीमियर 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर हुआ।

 

Tags: Fatima Sana Shaikh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD