Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सान्या मल्होत्रा जल्द ही एक्शन कॉमेडी फिल्म में आएंगी बोल्ड रोल में नजर

Sanya Malhotra, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Jul 2025

Last updated on: Jul 17, 2025, 11:31 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अपनी आगामी एक्शन-कॉमेडी फिल्म में एक नए और बोल्ड अवतार को अपनाने के बारे में खुलकर बात की है।अभिनेत्री ने इस रोमांचक चुनौती और अपने अनोखे किरदार के प्रति अपनी दिलचस्पी के बारे में बात की।उन्होंने कहा,"जैसे ही मैंने इसकी स्क्रिप्ट सुनी, मुझे ऐसा लगा कि यह कुछ ऐसा है, जिसे मुझे करना चाहिए। एक्शन से भरपूर इस कहानी में जबरदस्त ऊर्जा है, जो मुझे बहुत पसंद है।

इससे भी ज्यादा अच्छी बात यह है कि मैं एक ऐसी टीम का हिस्सा बनने जा रही हूं, जो इतने स्पष्ट और दमदार सोच के साथ वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि हर कोई इसे देखे कि हम क्या तैयार कर रहे हैं।"फिल्म को कपिल शर्मा और आगाज एंटरटेनमेंट मिलकर बना रहे हैं, वहीं सान्या मल्होत्रा इसमें मुख्या भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म के निर्माता नीरज तिवारी ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए बताया,"हमने हमेशा दमदार कहानियों में विश्वास किया है, इस फिल्म के साथ हम दर्शकों के लिए एक नई और मनोरंजक कहानी लेकर आ रहे हैं, और आगाज एंटरटेनमेंट में यह हमारे लिए बस शुरुआत है।"उन्होंने आगे कहा, "हम अपने साथियों आगाज, ट्रैवेलिन बोन के साथ, सान्या मल्होत्रा और कपिल शर्मा, दोनों को साथ लाने को लेकर उत्साहित हैं, यह फिल्म मनोरंजक है, अच्छी तरह से बनी है। 

आगाज के माध्यम से हम ऐसा सिनेमा बनाने की कोशिश कर रहे हैं जो दमदार कहानियों और समृद्ध विषय-वस्तु पर आधारित हो। हमारा लक्ष्य दर्शकों तक ऐसी कहानियां पहुंचाना है जो मौलिक हो और भावनात्मक रूप से प्रभावशाली हो। हम दर्शकों को ऐसी फिल्म देने के लिए अपना पूरा प्रयास कर रहे हैं।"इसके साथ ही कपिल शर्मा ने कहा, "मैं प्रतिभाशाली लेखिका नुपुर पाई द्वारा रूपांतरित इस मजेदार स्क्रिप्ट पर सान्या मल्होत्रा के साथ काम करने का अवसर पाकर बेहद उत्साहित हूं। 

आगाज एंटरटेनमेंट, स्टोरीज और ट्रैवेलिन बोन के नीरज तिवारी के साथ एक्शन-कॉमेडी शैली में इस नए मोड़ पर काम करने के लिए उत्सुक हूं।"कुछ दिन पहले, सान्या मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म की घोषणा करते हुए कहा था कि वह अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा करते हुए बेहद खुश हैं।

 

Tags: Sanya Malhotra , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD