Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

पंजाब ने प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय एक जिला एक उत्पाद पुरस्कार 2024’ के लिए राज्य श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता: संजीव अरोड़ा

Sanjeev Arora, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jul 2025

Last updated on: Jul 16, 2025, 13:18 IST

पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन और प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि पंजाब को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एक जिला एक उत्पाद पुरस्कार 2024 में राज्य श्रेणी में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि इस पुरस्कार की घोषणा 14 जुलाई, 2025 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा “एक जिला एक उत्पाद” पहल के अंतर्गत जिला-विशेष उत्पादों को प्रोत्साहित करने में पंजाब की उत्कृष्टता और नवाचार को मान्यता देते हुए की गई थी।

संजीव अरोड़ा ने बताया कि यह शानदार उपलब्धि उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अथक प्रयासों, समर्पण और टीमवर्क को दर्शाती है। "एक जिला एक उत्पाद" पहल के अंतर्गत पंजाब के सर्वोत्तम अभ्यासों को दर्शाती यह प्रस्तुति एक जिला एक उत्पाद पुरस्कार 2024 के दौरान उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव कमल किशोर यादव द्वारा दी गई। इस प्रस्तुति के दौरान जिला-आधारित उत्पादों को प्रोत्साहित करने और कारोबार करना सुगम बनाने संबंधी पंजाब के प्रगतिशील और टिकाऊ प्रयासों को उजागर किया गया। 

यह पुरस्कार पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की डायरेक्टर सुरभी मलिक, आई.ए.एस. द्वारा प्राप्त किया गया। उन्होंने आगे कहा कि यह पंजाब के लिए बहुत गर्व की बात है, यह दर्शाता है कि समन्वित नीति के तहत नवाचार और समावेशी औद्योगिक विकास को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है। 

पंजाब की प्रमुख पहलों और परिणामों में ग्रीन स्टैंप पेपर पहल, कारोबार का अधिकार अधिनियम 2020 के तहत शीघ्र अनुमतियाँ, एक जिला एक उत्पाद के माध्यम से फसली विविधता, निर्यात उपलब्धियाँ, बाजार प्रोत्साहन, कौशल निर्माण और नवाचार, प्रभावशाली वृद्धि आदि शामिल हैं।

 

Tags: Sanjeev Arora , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD