Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पिथौरागढ़ में मैक्स गाड़ी खाई में गिरी, आठ की मौत, तीन घायल

Hadsa, Accident, Road Accident, Pithoragarh, Uttarakhand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) , 15 Jul 2025

Last updated on: Jul 16, 2025, 11:29 IST

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र से मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां मुवानी से बोकटा जा रही मैक्स गाड़ी 150 मीटर खाई में जा गिरी। इस गाड़ी नें 13 लोग सवार थे, जिसमें से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा शुनी पुल के पास हुआ हैं। जिसके बाद आनन-फानन में प्रशासन के आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे। आपदा प्रबंधन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया और लोगों को बाहर निकाला।

हादसा इतना भयानक था कि मैक्स गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मानें तो मृतक स्थानीय निवासी हैं और वो अपने गांव लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी गाड़ी इस हादसे का शिकार हो गई।फिलहाल गाड़ी के खाई में गिरने के वजहों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक सड़क की खराब स्थिति और तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।

इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है, साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा, "जनपद पिथौरागढ़ के मुवानी क्षेत्र में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करे। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं, सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।"

 

Tags: Hadsa , Accident , Road Accident , Pithoragarh , Uttarakhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD