Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने की 'तन्वी द ग्रेट' की तारीफ, कहा- सभी बच्चे जरूर देखें फिल्म

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Anupam Kher, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Tanvi The Great
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jul 2025

Last updated on: Jul 15, 2025, 15:26 IST

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित पीवीआर में रविवार शाम बॉलीवुड फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। इसका हिस्सा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बनीं। फिल्म की अभिनेत्री शुभांगी दत्त और एक्टर-डायरेक्टर अनुपम खेर भी शामिल हुए। सीएम रेखा गुप्ता ने फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की तारीफ की और कहा कि दुनिया भर के हर बच्चे को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को देखने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं अनुपम खेर को बधाई देती हूं, जिन्होंने इस फिल्म में स्पेशल बच्चों की सुनहरी उड़ान को दिखाया है। इस फिल्म का हर एक पल इतना मार्मिक था कि मैं उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। 

इसका विषय अपने आप में इतना सशक्त और सुंदर है कि देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के हर बच्चे को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। मैं भी चाहूंगी कि दिल्ली सरकार की तरफ से ज्यादा से ज्यादा बच्चों को ये फिल्म दिखाएं। मैं इस फिल्म के लिए अनुपम खेर और उनकी पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।"

फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के डायरेक्टर और एक्टर अनुपम खेर ने कहा, "एक फिल्म को बनाने में चार साल लगते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को फिल्म पसंद आई और उन्होंने इसकी तारीफ की। मुझे लगता है कि इस तरह की फिल्मों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए। 

ये फिल्म एक बच्ची की कहानी है, जिसे हमने सुपर हीरो बनाया है।" इसके अलावा, एक्ट्रेस शुभांगी दत्त ने 'तन्वी द ग्रेट' पर बात करते हुए कहा, "यह पूरा अनुभव बहुत भावुक करने वाला रहा। लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और इसे प्यार दे रहे हैं, इसलिए यह बहुत ही भावुक और अभिभूत करने वाला अहसास है। 

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और राष्ट्रपति मुर्मू ने फिल्म को सराहा है।" बता दें कि 'तन्वी द ग्रेट' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 21 वर्षीय 'ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर' से जूझ रही लड़की तन्वी रैना पर आधारित है, जो अपनी मां विद्या और दादा कर्नल प्रताप रैना के साथ रहती है।

फिल्म में अनुपम खेर कर्नल प्रताप रैना का किरदार निभा रहे हैं। एक्ट्रेस शुभांगी दत्त फिल्म में तन्वी का रोल कर रही हैं। इनके अलावा, फिल्म में जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी और बोमन ईरानी जैसे सितारे भी हैं।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Anupam Kher , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Tanvi The Great

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD