Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हिमाचल प्रदेश : आपदा के 14 दिन बाद मंडी जिले में खुले स्कूल, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर बच्चों से मिले

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh, Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी , 14 Jul 2025

Last updated on: Jul 15, 2025, 14:22 IST

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में जनजीवन धीरे-धीरे जीवन पटरी पर लौट रहा है। आपदा के 14 दिन बाद सोमवार को सराज घाटी के अधिकांश स्कूल फिर से खोले गए। सराज विधानसभा क्षेत्र में लगभग 100 प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। 

हालांकि, 9 स्कूल अभी भी भारी नुकसान के कारण बंद हैं। 14 दिनों के बाद स्कूल खुलने से बच्चों में खुशी का माहौल दिखा। छात्रा कृतिका और छात्र शशांक ठाकुर ने बताया कि स्कूल खुलने की खुशी तो है, लेकिन आपदा के कारण स्कूलों की बदहाल स्थिति देखकर मन दुखी है।

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोमवार को बगस्याड़ स्कूल का दौरा किया और बच्चों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बच्चों को मेहनत करने और अपने भविष्य को संवारने का संदेश दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि सराज घाटी में आपदा से हुए नुकसान के बाद अब समय चुनौतियों को पार कर आगे बढ़ने का है, इसलिए सभी व्यवस्थाओं को धीरे-धीरे सुचारू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, "बारिश के कारण जिस प्रकार का नुकसान हुआ था, उसे देखते हुए यह जरूरी था कि बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों को कुछ दिन के लिए बंद किया जाए। सोमवार से स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला हुआ। अब आगे सब कुछ मौसम पर निर्भर करेगा।"

फिलहाल सराज क्षेत्र में जो 9 स्कूल बंद हैं, उनमें खबलेच, बखलवार, बन्याड़, निहरी सुनाह, भलवार, रूहाड़ा, भुलाह, लामसाफड़ और नरैणधार के स्कूल शामिल हैं। इधर, 14 दिन से लापता तीन छात्रों का कोई सुराग नहीं मिला है। शिक्षा खंड बगस्याड़ के खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी इंद्र सिंह भारद्वाज ने बताया कि आपदा में सराज घाटी के तीन छात्र लापता हैं। 

ये बच्चे लामसाफड़ क्षेत्र के रहने वाले हैं और मलबे के साथ बह गए थे। उनकी अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। 30 जून को सराज घाटी में प्राकृतिक आपदा ने जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। इस आपदा ने न केवल लोगों की जिंदगी प्रभावित की, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी भारी क्षति पहुंचाई। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस आपदा में 27 लोगों की मौत का दावा करते हैं।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD