Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल शहर को स्वच्छता में राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुने जाने पर दी बधाई

केंद्रीय मंत्री ने लोगों का किया आह्वान-भविष्य में भी शहर की स्वच्छता को बरकरार रखने में करें सहयोग

Manohar Lal Khattar, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Karnal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 13 Jul 2025

Last updated on: Jul 14, 2025, 18:33 IST

केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामले मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में देश के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में करनाल शहर का नाम शामिल हुआ है, जो कि हम सबके लिए बहुत ही खुशी की बात है। उन्होंने स्वच्छता में करनाल शहर को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि भविष्य में भी स्वच्छता को बरकरार रखने में जनता सहयोग करे।

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल रविवार को करनाल दौरे के दौरान मीडिया से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए करनाल के जनप्रतिनिधियों, सफाई कर्मियों व जनता को बधाई दी और कहा कि यह बड़ी ही खुशी की बात है कि करनाल शहर को स्वच्छता में राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार सफाई मित्रों द्वारा किए गए बेहतर कार्यों तथा नागरिकों द्वारा दिए गए सहयोग का प्रतिफल है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पिछले कई वर्षों से स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान चल रहा है, जिसे थर्ड पार्टी एजेंसी द्वारा किया जाता है। उस एजेंसी से प्राप्त सूची तथा जनसंख्या के आधार पर पांच श्रेणियां बनाई गई है जिसमें 10 लाख से ऊपर की जनसंख्या वाले शहर तथा दूसरी श्रेणी 10 लाख से 3 लाख तक की जनसंख्या वाली श्रेणी है। दूसरी श्रेणी में करनाल शहर का नाम शामिल है।

मीडिया के एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर देश के 100 शहरों को चुना गया था उनमें करनाल शहर भी शामिल था। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करनाल शहर में काफी काम हुआ है, लेकिन जो काम अधूरे रह गए थे, इन्हें पूरा करवाया जाएगा। इस मौके पर करनाल विधायक श्री जगमोहन आनंद, इंद्री के विधायक श्री रामकुमार कश्यप, नीलोखेड़ी के विधायक श श्री भगवानदास कबीरपंथी, असंध के विधायक श्री योगेंद्र राणा, नगर निगम महापौर श्रीमती रेनू बाला गुप्ता व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Karnal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD