Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

उत्तर प्रदेश ने नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में की है क्रांति : राजीव रंजन

Rajiv Ranjan Singh, Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party, Chief Minister of Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 12 Jul 2025

Last updated on: Jul 14, 2025, 12:00 IST

केंद्रीय मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है जिसने नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में क्रांति की है। दूसरे राज्यों के लिए उत्तर प्रदेश ने प्रेरणा देने का काम किया है।  केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भारत में पशु नस्लों का विकास कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी ऐसा राज्य है, जिसने नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में क्रांति की है। दूध के उत्पादन के क्षेत्र में भारत विश्व में प्रथम स्थान पर है यह कीर्तिमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता के चलते ही अर्जित हुआ है। उन्होंने पशुपालन विभाग को अलग मंत्रालय का दर्जा दिया, केवल दर्जा ही नहीं बल्कि बेहतर ढंग से काम करने के लिए बड़ी परियोजनाएं भी शुरू कराई। जिससे हमने वैश्विक कीर्तिमान हासिल किया है। 

उन्होंने कहा कि सरकार किसान केंद्रित व्यवस्था बनाकर काम कर रही है, नस्ल सुधार के लिए बड़े पैमाने पर काम किए जा रहे हैं। देश और प्रदेश में बहुत सुधार भी हुआ है। यह ज़मीन पर दिखाई भी दे रहा है। प्रदेश ने नस्ल सुधार, दुग्ध उत्पादन, पशु आरोग्य की दिशा में बड़े सुधारात्मक और अनुकरणीय कार्य किए गए हैं। पशुपालन के क्षेत्र में छोटे किसान, भूमिहीन या मजदूर वर्ग से आते हैं। इनमें सर्वाधिक महिलाएं हैं। दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में भी बत्तीस फीसदी महिलाएं काम कर रही हैं। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नस्ल सुधार की दिशा में हम आईवीएफ और सेक सॉर्टेड सीमन पर काम किया जा रहा है। आईवीएफ तकनीक महंगी है लेकिन सेक सॉर्टेड सीमेन की विधि सस्ती है और किसानों के लिए लाभकारी है। इससे नब्बे फीसदी बछिया ही पैदा होती हैं। उन्होंने कहा कि हम विश्व में दुग्ध उत्पादन की दिशा में नंबर एक जरूर हैं लेकिन उत्पादकता के मामले में पीछे हैं। 

हम एक्सपोर्ट में पीछे हैं। हम देश के नौ राज्यों को एफएमडी फ्री स्टेट बनाने में काम कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश भी इसमें सम्मिलित है, जिससे दुग्ध उत्पाद बाहर के देशों में बिक्री के लिए भेजा जा सकेगा।मंत्री रंजन ने कहा कि वाराणसी दुग्ध संघ प्रदेश के दुग्ध उत्पादन की दिशा में मील का पत्थर है। जहां पहले चौदह हजार लीटर दूध ही उत्पादित होता था, अब दो लाख लीटर से ज्यादा का उत्पादन वहां से हो रहा है। जो सोसायटीज पहले सौ-दो सौ लीटर दूध देती थी अब वह पांच हजार से भी ज्यादा लीटर का दूध दुग्ध संघ को दे रहे हैं। 

किसानों को आज गोबर का भी पैसा मिल रहा है। राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड ने यहां पर काम किया है। असंगठित क्षेत्र संगठित हुआ है। इससे किसानों को लाभ मिला है। अभी मुख्यमंत्री योगी के प्रयासों से कानपुर, कन्नौज और गोरखपुर के दुग्ध प्लांट भी एनडीडीबी संचालित करने जा रही है। इससे इन जिलों के किसानों को भी लाभ मिलने जा रहा है। पशुपालक किसान देश की अर्थव्यवस्था में अब सीधा योगदान दे रहे हैं। 

 

Tags: Rajiv Ranjan Singh , Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Chief Minister of Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD