Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली पीडब्ल्यूडी बनाएगा स्वतंत्र इंजीनियरिंग कैडर, कैबिनेट से जल्द मिलेगी मंजूरी

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Kapil Mishra, Manjinder Singh Sirsa, Parvesh Verma, Parvesh Sahib Singh Verma, Ashish Sood, Pankaj Kumar Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jul 2025

Last updated on: Jul 12, 2025, 11:03 IST

दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दिल्ली के बुनियादी ढांचे की दिशा और दशा बदलने वाला एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अपना स्वतंत्र इंजीनियरिंग कैडर बनाने का निर्णय लिया है। यह विभाग के इतिहास का सबसे बड़ा प्रशासनिक सुधार माना जा रहा है, जिससे केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) पर दशकों से चली आ रही निर्भरता समाप्त हो जाएगी।

अब तक पीडब्ल्यूडी में कार्यरत अधिकांश अभियंता, कार्यपालक अभियंता (ईई), अधीक्षण अभियंता (एसई) और कनिष्ठ अभियंता (जेई) सीपीडब्ल्यूडी या अन्य केंद्रीय एजेंसियों से प्रतिनियुक्ति पर आते थे। लेकिन स्वतंत्र इंजीनियरिंग कैडर के गठन के बाद दिल्ली को अपना स्थायी, समर्पित और पूरी तरह से जवाबदेह तकनीकी स्टाफ मिलेगा, जो दिल्ली सरकार की अपनी सेवा शर्तों और निगरानी व्यवस्था के अंतर्गत चयनित, प्रशिक्षित और पदोन्नत होंगे।

दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि यह सिर्फ पीडब्ल्यूडी के लिए नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली के लिए एक टर्निंग पॉइंट है। जब अभियंता केवल दिल्ली के लोगों के प्रति जवाबदेह होंगे तो उनकी कार्यशैली और प्रतिबद्धता अपने आप बढ़ेगी। हम एक मजबूत, स्वच्छ और तेज दिल्ली बना रहे हैं और इसके लिए हमें अपनी खुद की टीम चाहिए।

स्वतंत्र इंजीनियरिंग कैडर के गठन का प्रस्ताव तैयार हो चुका है और आगामी दिनों में इसे दिल्ली कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। मंजूरी मिलते ही विभाग भर्ती प्रक्रिया और संगठनात्मक पुनर्गठन की दिशा में आगे बढ़ेगा, जिससे जूनियर इंजीनियर से लेकर मुख्य अभियंता तक हर स्तर पर ऐसे अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जो सिर्फ दिल्ली पीडब्ल्यूडी के अधीन होंगे।

मौजूदा समय में जो सीपीडब्ल्यूडी अधिकारी पीडब्ल्यूडी दिल्ली में कार्यरत हैं, उन्हें यह विकल्प दिया जाएगा कि वह यह तो अपने मूल कैडर में लौट जाएं या विभागीय नियमों और शर्तों के अनुरूप दिल्ली पीडब्ल्यूडी के नए कैडर में स्थायी रूप से शामिल हो जाएं। यह ऐतिहासिक बदलाव विभाग की कार्यक्षमता, जवाबदेही और नेतृत्व में स्थायित्व को मजबूत करेगा, जो अक्सर सीपीडब्ल्यूडी के ट्रांसफर और डेपुटेशन सिस्टम के कारण बाधित होता रहा है।

इस सुधार से सीपीडब्ल्यूडी पर निर्भरता खत्म होगी और फैसले लेने में देरी नहीं होगी। इंजीनियर परियोजनाओं की शुरुआत से अंत तक जुड़े रहेंगे। दिल्ली की जरूरतों के अनुसार विशिष्ट प्रशिक्षण होगा। दिल्ली सरकार के अधीन एक स्पष्ट जवाबदेही तंत्र है। निर्णय लेने की प्रक्रिया स्थानीय और त्वरित होगी।सड़क, फ्लाईओवर, अस्पताल और सरकारी भवन जैसे महत्वपूर्ण पीडब्ल्यूडी प्रोजेक्ट दशकों से सीपीडब्ल्यूडी से आए अभियंताओं के जरिए चलते रहे हैं। 

लेकिन इन अधिकारियों की प्राथमिकताएं अक्सर केंद्र सरकार से जुड़ी होती हैं, जिसके चलते दिल्ली सरकार के प्रोजेक्ट में जवाबदेही की कमी, बार-बार ट्रांसफर और समन्वय की कमी देखने को मिलती रही है। नए कैडर के गठन से इन सभी बाधाओं को दूर किया जा सकेगा और राजधानी की आधारभूत संरचना परियोजनाओं का क्रियान्वयन तेज और सुचारू हो सकेगा।

यह कैडर निर्माण केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि दिल्ली पीडब्ल्यूडी के आधुनिकीकरण की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। पिछले एक साल में विभाग ने कई अहम पहल की हैं, जिसमें रोड प्रोजेक्ट्स की रियल-टाइम मॉनिटरिंग, तीसरे पक्ष से ऑडिट के ज़रिए भ्रष्टाचार पर सख्ती, गड्ढा-मुक्त सड़क अभियान और फ्लाईओवर निर्माण की रफ्तार, जल निकासी और बाढ़ प्रबंधन में व्यापक सुधार शामिल हैं। अब जब विभाग के पास अपना कैडर होगा तो इन सभी जिम्मेदारियों को और अधिक दक्षता से निभाया जा सकेगा।

दिल्ली पीडब्ल्यूडी अब एमसीडी, एनडीएमसी और डीडीए जैसे आधुनिक संस्थानों की कतार में शामिल होने की दिशा में अग्रसर है, जिनके पास पहले से ही अपनी समर्पित इंजीनियरिंग सेवाएं हैं। यह सिर्फ एक प्रशासनिक परिवर्तन नहीं है, बल्कि यह एक स्पष्ट संदेश है कि दिल्ली अब विश्वस्तरीय अधोसंरचना और विश्वस्तरीय जवाबदेही देने के लिए तैयार है।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Kapil Mishra , Manjinder Singh Sirsa , Parvesh Verma , Parvesh Sahib Singh Verma , Ashish Sood , Pankaj Kumar Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD