Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भाजपा के जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने शिक्षकों की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करवाने का किया वादा

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर भाजपा संवेदनशील है

Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jul 2025

Last updated on: Jul 11, 2025, 13:39 IST

गुरु पूर्णिमा के पावन दिन शिक्षकों द्वारा सेक्टर 17 प्लाजा में अपनी जायज मांगों को लेकर दी गई भूख हड़ताल एक चिंताजनक विषय है। शिक्षक समाज के निर्माण की नींव हैं और उनकी आवाज़ को अनसुना नहीं किया जा सकता। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि “शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। 

हम शिक्षक को गुरु मानते हैं और उनका दर्जा भगवान के बराबर समझते हैं। उनकी बातों को अनदेखा करना सभ्य समाज के लिए शोभनीय नहीं है।” उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शिक्षकों की हर मांग को गंभीरता से लेती है। आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हम शिक्षक समुदाय के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ यह आश्वासन भी देते हैं कि उनकी समस्याओं को चंडीगढ़ प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।

गुरु पूर्णिमा के इस विशेष अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने स्वयं भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षकों को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया और उन्हें सम्मान पूर्वक आश्वस्त किया कि पार्टी उनके साथ खड़ी है और उनकी आवाज़ शासन तक पहुँचाई जाएगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, संजीव राणा, सेक्रेटरी सोनिया दुग्गल, सेक्रेटरी संजय पुरी, प्रदेश मीडिया इंचार्ज रवि रावत, भाजपा सेल सहसंयोजक रमेश सहोड़, चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा तथा आईटी संयोजक शिवेंद्र मनडोतरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

Tags: Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD