Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के निर्णयों से विकास को मिलेगी दिशा: मोहन चरण माझी

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Mohan Charan Majhi, Chief Minister of Odisha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 10 Jul 2025

Last updated on: Jul 11, 2025, 12:50 IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रांची में गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक में लिए गए निर्णयों को चार राज्यों के सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम बताया है। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बैठक में जिन बिंदुओं पर निर्णय लिए गए हैं, उनसे ओडिशा, बंगाल, बिहार और झारखंड की तरक्की को ठोस दिशा मिलेगी। 

माझी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 में जिस ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना की है, उसके चार मुख्य स्तंभ हैं- युवा, गरीब, किसान और महिलाएं। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इन चारों वर्गों के सर्वांगीण विकास की योजनाओं को प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारने की जरूरत पर जोर दिया।”

माझी ने कहा कि युवाओं को रोजगार, गरीबों के उत्थान, कृषकों और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। चारों राज्यों ने एक साथ मिलकर इन योजनाओं पर काम करने पर सहमति जताई। उन्होंने झारखंड और ओडिशा के बीच विभिन्न मुद्दों पर परस्पर सहयोग की भी उम्मीद जताई।

माझी ने कहा कि झारखंड और ओडिशा के बीच काफी हद तक भाषाई और क्षेत्रीय समानता है और यह दोनों राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने में सहायक है। ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वस्त किया है कि हर राज्य को केंद्र से समान रूप से सहयोग मिलेगा।

उन्होंने बताया कि पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की अगली बैठक ओडिशा के पुरी में आयोजित करने पर सहमति बनी है। रांची में संपन्न इस बैठक में चार राज्यों झारखंड, बिहार, बंगाल और ओडिशा से जुड़े 20 महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक सहमति बनी है। 

चारों राज्यों की सरकारों ने विकास, जनकल्याण, क्षेत्रीय संतुलन, जल संसाधनों के वितरण और अपराध नियंत्रण से संबंधित विषयों पर परस्पर बेहतर समन्वय के साथ काम करने का संकल्प लिया है।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Mohan Charan Majhi , Chief Minister of Odisha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD