Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

महिलाओं की उम्र और त्वचा पर सवाल उठाने की आदत हो बंद : नेहा धूपिया

Neha Dhupia, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Jul 2025

Last updated on: Jul 11, 2025, 12:48 IST

अभिनेत्री नेहा धूपिया ने महिलाओं के उम्र और रूप-रंग को लेकर होने वाली आलोचनाओं पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को उनके लुक के लिए 20 की उम्र में हो या 40 की, हर बार जांचने की आदत बंद होनी चाहिए। नेहा ने यह बात एक कार्यक्रम में त्वचा विशेषज्ञों के सामने कही, जहां एक डॉक्टर ने उनसे उनकी 40 की उम्र में जवां दिखने का 'राज' पूछा।

नेहा ने जवाब में कहा, "मैं सालों से योग कर रही हूं, जिसने मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से संतुलित, शांत और स्वस्थ रखने में मदद की। इसका असर मेरे चेहरे पर भी दिखता है।" उन्होंने साफ कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने मनचाहे तरीके से खुद को सुंदर और स्वस्थ रख सकता है, लेकिन खासकर महिलाओं के लुक या दिखने में कैसी है, इस पर कमेंट करना ठीक नहीं है।

नेहा ने कहा, "महिलाओं से उनके खूबसूरत या जवां दिखने का 'रहस्य' पूछना बहुत सामान्य हो गया है, जो एक तरह की पीछे से की गई आलोचना है। ऐसे कमेंट्स का हमें सपोर्ट नहीं करना चाहिए। हमें महिलाओं को 20 या 40 की उम्र में उनके लुक के लिए जांच की नजरों से देखना बंद करना होगा।"

उन्होंने योग के प्रति अपनी कृतज्ञता जताते हुए कहा बताया कि यह अभ्यास उन्हें खास महसूस कराता है। उन्होंने कहा, "असली सुंदरता आप जैसे हैं, वैसे ही खुद को स्वीकार करने में है।" नेहा की यह टिप्पणी सामाजिक सोच में बदलाव की जरूरत को दिखाती है, जहां महिलाओं को उनके व्यक्तित्व और उपलब्धियों के लिए महत्व दिया जाए, न कि केवल उनके रूप-रंग के लिए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा फिल्म 'बैड न्यूज' में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म साल 2019 की फिल्म 'गुड न्यूज' का सीक्वल है। इसके अलावा, नेहा रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज: डबल क्रॉस' के 20वें सीजन में गैंग लीडर के रूप में दिखीं। 

इस सीजन को एल्विश यादव गैंग के कुशाल तंवर ने जीता। वहीं, गैंग प्रिंस के हरताज सिंह गिल दूसरे स्थान पर रहे।

 

Tags: Neha Dhupia , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD