Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'सीला' का नया मोशन पोस्टर आउट, एक्शन में दिखे हर्षवर्धन राणे

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Harshvardhan Rane
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Jul 2025

Last updated on: Jul 11, 2025, 12:38 IST

अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने अपकमिंग फिल्म ‘सिला’ का नया मोशन पोस्टर गुरुवार को सोशल मीडिया पर जारी किया। पोस्टर में अभिनेता खून से लथपथ हाथ में हथियार लिए दिखे। अभिनेता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'सिला' का नया मोशन पोस्टर शेयर किया, इस पोस्टर में अभिनेता बेहद गंभीर और खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं। 

पोस्टर में उन्हें खून से लथपथ हालत में एक हथियार पकड़े हुए देखा जा रहा है, उनके ठीक पीछे आग का एक बड़ा गोला दिखाई दे रहा है, जो फिल्म में होने वाले धमाकेदार एक्शन की ओर इशारा करता है। उन्होंने पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, "इश्क में सुकून, जंग में जुनून, खुद में तूफान, विराट उसका नाम।" सिला

फैंस को ये पोस्ट काफी पसंद आ रहा है, यूजर्स उन्हें कमेंट करके 'हार्ट', 'फायर' जैसे इमोजी भेज रहे हैं। हर्षवर्धन राणे अभिनीत फिल्म ‘सिला’ का निर्देशन ओमंग कुमार कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेता के साथ मुख्य भूमिका में सादिया खातीब है। दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। 

फिल्म में 'बिग बॉस 18' के विजेता करण वीर मेहरा भी नजर आएंगे। वह फिल्म में खलनायक के किरदार में दिखेंगे। हर्षवर्धन राणे और करण वीर मेहरा स्क्रीन पर कट्टर दुश्मन के रूप में दिखेंगे। जी स्टूडियोज की एक्शन से भरपूर फिल्म में सारेगामा ने म्यूजिक लेबल दिया है। इस फिल्म को ओमंग कुमार के साथ उमेश के.आर. बंसल, प्रगति देशमुख, हिमांशु तिवारी, अजय सिंह, धनंजय सिंह, अभिषेक अंकुर और कैप्टन राहुल बाली प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

वहीं, राहत शाह काजमी इस फिल्म के सह-निर्माता हैं। अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में उनके साथ सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के मेकर्स ने बताया कि पहले फिल्म का टाइटल सिर्फ 'दीवानियत' था, लेकिन फिल्म की कहानी और उसका नया अंदाज टाइटल से मेल नहीं खा रहा था। जिसके बाद उसका नाम बदलकर 'एक दीवाने की दीवानियत' रख दिया गया।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Harshvardhan Rane

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD