Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'महानायक' अमिताभ बच्चन की गुजराती डेब्यू फिल्म हिंदी में हुई रिलीज

Amitabh Bachchan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Big B
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Jul 2025

Last updated on: Jul 11, 2025, 12:31 IST

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने गुजराती फिल्म 'फक्त महिलाओ माटे' से गुजराती इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था, जिसका मतलब होता है सिर्फ महिलाओं के लिए। अब यह फिल्म हिंदी भाषी दर्शकों के लिए 'अनफिल्टर्ड नारी' शीर्षक के साथ रिलीज हो चुकी है। 

जय बोडास के निर्देशन में बनी यह फिल्म चिंतन पारिख नाम के एक युवक के अनोखे सफर पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि चिंतन अपने जीवन में सभी महिलाओं से अभिभूत रहता है, लेकिन एक दिन उसे महिलाओं को समझने की एक अद्भुत और अनूठी शक्ति मिल जाती है, जो किसी और के पास नहीं है। 

यह फिल्म चिंतन के इस खास सफर और इस शक्ति के उसके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को दर्शाती है। 'बिग बी' ने इस फिल्म में मुख्य किरदार चिंतन के पिता की भूमिका निभाई है। 'अनफिल्टर्ड नारी' में मुख्य किरदार चिंतन की भूमिका निभा रहे यश सोनी ने बताया, "गुजराती सिनेमा इस समय एक बेहद रोमांचक दौर से गुजर रहा है - हम नई कहानियों की एक लहर देख रहे हैं।"

यश सोनी ने बताया, "हम नई कहानियों की एक लहर देख रहे हैं, जो हमारी संस्कृति में निहित है, लेकिन अपने विषयों में सार्वभौमिक है।" ये कहानियां गुजरात की जड़ों से जुड़ी हैं, लेकिन उनकी बातें पूरी दुनिया के लोगों से जुड़ सकती हैं। 'फक्त महिलाओ माटे' ऐसी ही एक फिल्म है, जिसने न सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं पर प्रकाश डाला। 

फिल्म में कॉमेडी, भावनाएं और गहरी समझ का बेहतरीन मेल था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।" अब यश ने फिल्म 'फक्त महिलाओ माटे' के हिंदी डब 'अनफिल्टर्ड नारी' को लेकर अच्छी उम्मीदें जताई हैं। उनका मानना है कि यह हिंदी संस्करण फिल्म को एक नया जीवन और एक बड़ा मंच देगा।

यश सोनी ने कहा, "'अनफिल्टर्ड नारी' के साथ, मुझे सच में विश्वास है कि हम इस कहानी को एक एक बड़ा मंच दे रहे हैं। यह एक ऐसी क्षेत्रीय फिल्म है जो भाषाई बाधाओं से परे पहुंचने की हकदार हैं।" उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हिंदी भाषी दर्शक भी इस फिल्म से गहराई से जुड़ेंगे।

अभिनेता ने इस बात पर भी जोर दिया कि यह फिल्म पूरी ईमानदारी और एक खास उद्देश्य के साथ बनाई गई है। उन्होंने आखिरी में कहा, "यह एक ईमानदारी और उद्देश्य के साथ बनाई गई फिल्म है, और मुझे खुशी है कि अब और भी लोग इस सफर का हिस्सा बनेंगे।"

आनंद पंडित और वैशाल शाह द्वारा निर्मित 'अनफिल्टर्ड नारी' में यश सोनी, अमिताभ बच्चन, दीक्षा जोशी, तर्जनी भादला, भाविनी जानी, कल्पना गगडेकर, चेतन दैया, वैशाख राठौड़, दीप वैद्य और ओम भट्ट जैसे बेहतरीन कलाकार हैं।

 

Tags: Amitabh Bachchan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Big B

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD