Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारतीय डाक का वितरण चैनल व्यापक और गहराई से जुड़ा : ज्योतिरादित्य सिंधिया

Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Madhavrao Scindia, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jul 2025

Last updated on: Jul 11, 2025, 12:30 IST

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य ने सिंधिया गुरुवार को कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक 1.64 टचपॉइंट्स के साथ भारतीय डाक का वितरण चैनल व्यापक और गहराई से जुड़ा हुआ है।  कर्नाटक के बेंगलुरु में ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि विश्व में भारतीय डाक जितना कोई अन्य वितरण चैनल व्यापक और गहराई से जुड़ा हुआ नहीं है और इसके 1.64 लाख डाकघर कश्मीर से कन्याकुमारी और भरूच से धर्मनगर तक फैले हुए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सच्चा परिवर्तन तब शुरू होता है जब प्रत्येक कार्यकर्ता अभियान में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने का अनुभव करता है। ग्रामीण डाक सेवकों को संबोधित करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे हर गांव में विश्वास का स्तंभ हैं और ग्रामीण क्षेत्र के हर घर से गहराई से एवं भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दृष्टिकोण के बारे में बताते हुए कहा कि डाकघरों को नागरिक-केंद्रित अनुभव के लिए फिर से डिजाइन किया जाए। साथ ही, डाकघरों को ग्रामीण भारत में शासन का मुख्य द्वार बनाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की, जो सुलभ, आधुनिक और सेवा-समृद्ध हो।इस महीने की शुरुआत में सिंधिया ने कहा था कि सरकार भारतीय डाक के परिचालन को आधुनिक बनाने, लागत को सुव्यवस्थित करने और तेजी से विकसित हो रहे ई-कॉमर्स इकोसिस्टम में उपस्थिति को मजबूत करके, इसे लॉजिस्टिक्स पावरहाउस में बदलने के लिए काम कर रही है।

आईएएनएस से डाक विभाग (डीओपी) में चल रहे सुधारों के बारे में विशेष रूप से बात करते हुए, सिंधिया ने बताया था कि पिछले 12 महीनों में भारतीय डाक ने महत्वपूर्ण व्यावसायिक प्रक्रिया की पुनर्रचना की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "विभाग ने लाभप्रदता, लागत-दक्षता और तकनीकी उन्नति पर ध्यान केंद्रित करने के लिए खुद को छह वर्टिकल और चार हॉरिजॉन्टल में पुनर्गठित किया है।"

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , Jyotiraditya Madhavrao Scindia , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD