Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मैं मराठी, हिंदी और अंग्रेजी में खुश, समझ नहीं आती जेन-जेड की भाषा : काजोल

Kajol, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Jul 2025

Last updated on: Jul 10, 2025, 14:06 IST

एक्ट्रेस काजोल ने कहा कि वह जेन-जेड की अनोखी भाषा को समझने की कोशिश नहीं करतीं। उन्हें अपनी अंग्रेजी, हिंदी और मराठी पर भरोसा है और वह उसी में खुश हैं। काजोल 22 साल की बेटी नीसा और 15 साल के बेटे युग की मां हैं।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में काजोल ने कहा, “मैं जेन-जेड की भाषा समझने की कोशिश ही नहीं करती। मैं अच्छी अंग्रेजी, हिंदी और मराठी बोलने से संतुष्ट हूं।”जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें जेन-जेड की भाषा उलझन भरी लगती है, तो काजोल ने जवाब दिया, “मैं मदद मांग लेती हूं। अगर मुझे कुछ समझ नहीं आता, तो मैं साफ कहती हूं कि इसे सरल भाषा में बताओ।”

काजोल ने साल 1994 में फिल्म ‘गुंडाराज’ की शूटिंग के दौरान एक्टर अजय देवगन के साथ डेटिंग शुरू की थी। साल 1999 में दोनों ने महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से शादी की। साल 2003 में उनकी बेटी नीसा और साल 2010 में बेटे युग का जन्म हुआ।

काजोल हाल ही में 27 जून को रिलीज हुई माइथोलॉजिकल-हॉरर फिल्म ‘मां’ में नजर आईं, जिसमें उनके साथ एक्टर रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता और खेरिन शर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म साल 2024 की फिल्म ‘शैतान’ के यूनिवर्स पर आधारित है।

कहानी एक मां और बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पति के होमटाउन चंद्रपुर जाने पर एक श्राप का सामना करते हैं। फिल्म में काजोल ने एक ऐसे मां किरदार निभाया, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

काजोल के अपकमिंग प्रोजेक्ट पर नजर डालें तो उनके पास ‘सरजमीन’ है, जिसका निर्देशन कायोज ईरानी ने किया है। यह फिल्म 25 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी, जिसमें इब्राहिम अली खान और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं।

इसके अलावा, वह एक्शन थ्रिलर ‘महाराग्नी: क्वीन ऑफ क्वीन्स’ में दिखेंगी, जिसका निर्देशन चरण तेज उप्पलपति ने किया है। इस फिल्म में काजोल के साथ प्रभु देवा, नसीरुद्दीन शाह, जिशु सेनगुप्ता, आदित्य सील, प्रमोद पाठक और छाया कदम भी हैं।

 

Tags: Kajol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD