Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आलिया भट्ट ही नहीं, उर्वशी रौतेला के साथ भी वेदिका शेट्टी ने की 'धोखाधड़ी', एक्ट्रेस की मां ने किया खुलासा

Urvashi Rautela, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Jul 2025

Last updated on: Jul 10, 2025, 13:46 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने आलिया भट्ट की पूर्व असिस्टेंट वेदिका शेट्टी के बारे में चौंकाने वाले कई खुलासे किए। वेदिका शेट्टी को 77 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वेदिका पहले उर्वशी की पर्सनल असिस्टेंट थीं। चौंकाने वाले खुलासे में मीरा ने बताया कि कैसे वेदिका कथित तौर पर रौतेला परिवार से लाखों रुपए की चोरी में शामिल थी। 

उन्होंने कुछ समय पहले पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी। अब उन्होंने इस पूरे दुखद अनुभव के बारे में खुलकर बात की है। मीरा रौतेला ने कहा, ''वेदिका शेट्टी 2015 से 2017 तक मेरी बेटी उर्वशी की पूरी तरह से 24 घंटे काम करने वाली असिस्टेंट थीं। लास वेगास में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता से लौटने के बाद उन्हें उर्वशी की मदद के लिए रखा गया था। 

2016 में मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज सौंपे जाने के दौरान वह उर्वशी के साथ थीं। इस दौरान वेदिका को उर्वशी के कपड़े, भारी गाउन और निजी सामान संभालने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन, थोड़े ही समय बाद हमें पता चला कि वेदिका ने कई बार चोरी और धोखाधड़ी की है, जिससे हमारे परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ।''

उर्वशी की मां ने बताया, "2016 में मिस यूनिवर्स इंडिया का क्राउन सौंपने के इवेंट में शामिल होने के लिए मेरी मां नैनीताल से मुंबई हमारे घर आई थीं। जब वह हमारे घर में थीं, तब वेदिका शेट्टी का उर्वशी की असिस्टेंट के रूप में हमारे घर में आना-जाना था। इस दौरान उसने मौका पाकर उर्वशी की दादी के ब्रीफकेस से लाखों रुपए चुरा लिए।"

उन्होंने आगे बताया, ''यह घटना तब हुई जब मेरी मां डॉक्टर के पास गई हुई थीं और थोड़ी देर के लिए अपने सामान से दूर थीं। वेदिका ने उस मौके का फायदा उठाकर चोरी कर ली। इतना ही नहीं, उसी 2016 के क्राउन हैंडओवर इवेंट के दौरान, मैं रेड कारपेट इवेंट के लिए साड़ी फिटिंग करा रही थी। 

मेरा पर्स वेदिका शेट्टी के पास था क्योंकि वह तैयारियों में मेरी मदद कर रही थी। मैं आईने के सामने खड़ी थी और मैंने खुद देखा कि वेदिका मेरे पर्स से पैसे चुरा रही थी। जब मैंने उससे पूछताछ की तो उसने चोरी करने से इनकार किया। इस घटना के बाद मेरा उस पर शक और बढ़ गया।''

मीरा ने यह भी खुलासा किया कि वेदिका शेट्टी ने उनके परिवार के साथ रहने के दौरान झूठ बोला था कि वह मशहूर अभिनेता शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी की रिश्तेदार हैं। मीरा ने कहा कि इस पूरे मामले ने उनके परिवार पर बहुत बड़ा आर्थिक और भावनात्मक दबाव डाला, खासकर उर्वशी की दादी पर।

बता दें कि वेदिका शेट्टी पर आरोप है कि उसने आलिया भट्ट के जाली हस्ताक्षर करके करीब 76.9 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। आलिया की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने फरवरी में वेदिका के खिलाफ फाइनेंशियल मिसकंडक्ट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

वेदिका साल 2021 से 2024 तक आलिया की असिस्टेंट थीं। इस दौरान वह आलिया के पैसे से जुड़े वित्तीय कागजात संभालती थीं, भुगतान करती थीं, और उनका कामकाज का समय भी व्यवस्थित करती थीं।

 

Tags: Urvashi Rautela , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD