Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

‘मोटापे’ की गिरफ्त में हैं आपके नन्हें-मुन्ने, इन स्वस्थ आदतों से बचाएं बचपन

Health, Research, Obesity, Obesity In Kids, Obesity Effects On Body
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 18:27 IST

आज के दौर में बच्चों में बढ़ता मोटापा चिंता का विषय बन गया है। स्क्रीन टाइम, गैजेट्स पर निर्भरता और आउटडोर गेम्स से दूरी के कारण छोटी उम्र में ही बच्चे मोटापे का शिकार हो रहे हैं। बच्चों को मोटापे से बचाने के लिए स्वस्थ आदतें अपनाना जरूरी है।  

आजकल के बच्चों में मोटापा एक बड़ी समस्या है और इसका मुख्य कारण शारीरिक गतिविधि में कमी है। मोटापे से बचाव के लिए शुरुआती कदम उठाना जरूरी है। एक्सपर्ट का मानना है कि स्वस्थ खानपान, नियमित व्यायाम और जागरूकता से बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि आज की पीढ़ी में बच्चों की आदतों में आए बदलावों के कारण वे अपनी पिछली पीढ़ी की तुलना में बीमारियों और मोटापे के बड़े जोखिम से घिर चुके हैं। असल में पिछली पीढ़ी की जीवनशैली बच्चों को मोटापे से बचाने में बहुत सक्षम थी। 

पुराने समय में इंटरनेट की दुनिया से बच्चे दूर रहते थे और कई खेल खेले जाते थे, जैसे कबड्डी, खो-खो, गेटिस, पकड़ा-पकड़ी, लंगड़ी, गिल्ली-डंडा, परछाई पर पशु-पक्षियों की आकृति बनाना आदि। ये सब बच्चों को भरपूर शारीरिक गतिविधि प्रदान करते थे, जिससे उनका वजन नियंत्रित रहता था और वे स्वस्थ रहते थे। 

हालांकि, आज के समय में बच्चों की दुनिया, मोबाइल, लैपटॉप जैसे गैजेट्स में उलझकर रह गई है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के अनुसार, भारत में 1.4 करोड़ से ज्यादा बच्चे मोटापे से प्रभावित हैं, जो विश्व में दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर मोटे बच्चों को स्वस्थ माना जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है और बच्चों में बढ़ाता मोटापा एक बड़ी चिंता है। 

नेशनल हेल्थ मिशन सुझाव देता है कि बच्चों में मोटापे की समस्या को कैसे नियंत्रित कर उनके भविष्य को संवारा जा सकता है। इनके अनुसार, स्क्रीन टाइम सीमित कर बच्चों को खेल के मैदान में भेजें, प्रोसेस्ड फूड की जगह घर का ताजा खाना, फल और विशेष तौर पर हरी सब्जियां खिलाएं।

चीनी और मैदा कम करें, बाहर का खाना बंद करें और परिवार के साथ बैठकर खाने की आदत डालें। न केवल भारत, बल्कि अमेरिका में भी बच्चों में मोटापा बड़ी समस्या है। जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (जेएएमए) में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, पिछले 20 सालों में अमेरिकी बच्चों में मोटापा बढ़ा है, जिससे बीमारियां और मृत्यु का खतरा बढ़ गया है। 

साल 2002 से अब तक 170 से ज्यादा स्वास्थ्य पहलुओं पर आठ नेशनल डेटा सेट के विश्लेषण से यह बात सामने आई है। मोटापा भारतीयों के लिए गंभीर स्वास्थ्य जोखिम है। बड़े लोगों में मोटापा टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग और फैटी लीवर जैसी बीमारियों को बढ़ावा देता है।

 

Tags: Health , Research , Obesity , Obesity In Kids , Obesity Effects On Body

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD