Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए

 

शिल्पा शेट्टी फिर से 'सुपर डांसर' में जज, इस बार बच्चों के संघर्ष के पीछे 'मां की कहानी' भी दिखेगी

Bollywood, TV, Shilpa Shetty Kundra, Super Dancer, Super Dancer New Season, Super Dancer Shilpa Shetty, Shilpa Shetty
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 17:48 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा जल्द ही डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' में बतौर जज नजर आएंगी। वह चार साल के ब्रेक के बाद फिर से इस शो में लौट रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि इस बार शो में सिर्फ बच्चों की कहानी नहीं, बल्कि उनकी मां के संघर्ष की कहानी भी दिखाई जाएगी।

एक्ट्रेस ने कहा, ''शो का नया सीजन सिर्फ डांस का जश्न नहीं होगा, बल्कि उन खास नायिकाओं पर भी ध्यान देगा, जो इन छोटे स्टार्स के पीछे छिपी हुई हैं, यानी उनकी माताओं पर। ये माताएं अपने बच्चों के टैलेंट को खोजती हैं, उसे बढ़ावा देती हैं और हर कदम पर उनका साथ देती हैं। 

इस सीजन में उनकी मेहनत, प्यार और समर्थन को दिखाया जाएगा।'' शो के बारे में शिल्पा शेट्टी ने बताया, ''अक्सर रियलिटी शो में सिर्फ प्रतियोगियों की स्टेज पर यात्रा दिखाई जाती है। इस बार 'सुपर डांसर' में हम प्रतियोगियों की माताओं की प्रेरणादायक कहानी भी दिखाएंगे।''

उन्होंने कहा, ''मैं खुद भी एक मां हूं, इसलिए मुझे पता है कि एक मां होना कितना खास होता है। हम घर में बहू, बेटी, बहन जैसी कई भूमिकाएं निभाते हैं, लेकिन हमें खुद को मां के रूप में सबसे ऊपर रखना होता है। हम हमेशा अपने बच्चों को आगे बढ़ाने की कोशिशों में लगे रहते हैं। 

अक्सर बच्चों की तारीफ होती है, इस बीच उन माताओं की मेहनत को कोई नहीं देखता, लेकिन अब उनको भी उतनी ही तारीफ मिलेगी। मैं सभी बच्चों की तरफ से हर मां का धन्यवाद करती हूं, असली स्टार वही हैं।''शानदार परफॉर्मेंस और दिल छू लेने वाली कहानियों के साथ, जिनमें संघर्ष, त्याग और सपने शामिल हैं, 'सुपर डांसर' 19 जुलाई से शुरू हो रहा है। शो में 12 टैलेंटेड सुपर डांसर होंगे। यह शो हर शनिवार और रविवार को सोनी एंटरटेनमेंट चैनल और सोनी लिव पर प्रसारित होगा।

 

Tags: Bollywood , TV , Shilpa Shetty Kundra , Super Dancer , Super Dancer New Season , Super Dancer Shilpa Shetty , Shilpa Shetty

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD