Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. मोहन यादव ने लुधियाना में ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस श्री राजिंदर गुप्ता से की भेंट

Dr Mohan Yadav, Bharatiya Janata Party, BJP, Chief Minister of Madhya Pradesh, Bhopal, Madhya Pradesh, Rajinder Gupta, Trident Group
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 08 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 17:40 IST

देश के अग्रणी उद्योगपतियों से संवाद के क्रम में मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लुधियाना का दौरा किया, जहाँ उन्होंने ट्राइडेंट समूह के चेयरमैन एमेरिटस श्री राजिंदर गुप्ता से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाक़ात मध्य प्रदेश सरकार और ट्राइडेंट समूह के बीच मजबूत औद्योगिक साझेदारी को दर्शाती है। 

ट्राइडेंट समूह ने राज्य की औद्योगिक प्रगति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और श्री राजिंदर गुप्ता के बीच यह संवाद सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और दोनों पक्षों के बीच परस्पर सहयोग की भावना झलकी। बाद में पंजाब के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ एक औपचारिक बैठक के दौरान, श्री राजिंदर गुप्ता ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और ट्राइडेंट समूह की मध्य प्रदेश में संचालित इकाइयों को मिल रहे निरंतर सहयोग के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मध्य प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

मध्य प्रदेश के बुधनी में स्थित ट्राइडेंट समूह की विश्व-स्तरीय विनिर्माण इकाइयाँ मध्य प्रदेश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। ये इकाइयाँ न केवल बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित कर रही हैं, बल्कि सतत विकास, बुनियादी ढांचे के सशक्तिकरण और सामाजिक उत्तरदायित्व में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

श्री राजिंदर गुप्ता के नेतृत्व में ट्राइडेंट समूह नवाचार, गुणवत्ता और जिम्मेदार व्यवसाय का प्रतीक बन चुका है जिसमें मध्य प्रदेश इसकी यात्रा में एक प्रमुख भागीदार है। बातचीत ने प्रगतिशील और उद्योग-अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देने के लिए ट्राइडेंट और मध्य प्रदेश सरकार दोनों की आपसी प्रतिबद्धता को और उजागर किया।

ट्राइडेंट ग्रुप के बारे में

ट्राइडेंट लिमिटेड भारतीय व्यापार समूह और वैश्विक खिलाड़ी, ट्राइडेंट ग्रुप की प्रमुख कंपनी है। इसका मुख्यालय पंजाब के लुधियाना में स्थित हैं। ट्राइडेंट  लिमिटेड एक वर्टीकली इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल (यार्न, बाथ व बेड लिनेन), कागज (व्हीट स्ट्रा बेस्ड ) वै रासायनिक उत्पादनों का निर्माता है। 

ट्राइडेंट के तौलिये, धागे, बेडशीट और कागज व्यवसाय ने वैश्विक पहचान अर्जित की है और भारत और दुनिया भर में लाखों ग्राहकों को संतुष्ट कर रहे हैं। ट्राइडेंट भारत में होम टेक्सटाइल के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक है। नेशनल, कैप्टिव व रिटेल स्वामित्व वाले ब्रांडों की आपूर्ति करने के साथ इस कंपनी ने उपभोक्ताओं, वेंडर्स व कई अन्य सरकारी गवर्नमेंट संगठनों से प्रोडक्ट की क्वालिटी, सामाजिक जिम्मेदारी व पर्यावरण प्रबंधन को सुनिश्चित करने में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों को हासिल किया है। 

कंपनी तीन प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में काम करती है: कपड़ा, कागज और रसायन, तथा कंपनी की विनिर्माण सुविधाएं पंजाब और मध्य प्रदेश में स्थित हैं।

 

Tags: Dr Mohan Yadav , Bharatiya Janata Party , BJP , Chief Minister of Madhya Pradesh , Bhopal , Madhya Pradesh , Rajinder Gupta , Trident Group

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD