Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और तुलसी का किरदार सिर्फ ट्रेंड नहीं, बना परंपरा: स्मृति ईरानी

Smriti Irani, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2, Tulsi Virani
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 17:34 IST

अभिनेत्री और राजनेता स्मृति ईरानी एक बार फिर से टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी विरानी के किरदार में वापसी कर रही हैं। इस शो ने पहले भारतीय टीवी पर लंबे समय तक राज किया था। शो के प्रभाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह शो एक पॉप-कल्चर बन गया था। 

लोग तुलसी जैसे किरदारों से जुड़ाव महसूस करते थे। शो और यह किरदार एक ट्रेंड नहीं, बल्कि लोगों के घरों की परंपरा बन गयी थी। स्मृति ईरानी ने कहा कि भले ही यह शो कई साल पहले आया था, लेकिन लोग आज भी इसे याद करते हैं और पसंद करते हैं। 

यह सीरियल और तुलसी का किरदार लाखों भारतीयों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना चुके हैं। उन्होंने शो के बारे में बात करते हुए कहा, "जब मैंने पहली बार तुलसी का किरदार निभाना शुरू किया, तब मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि उसकी कहानी इतनी दूर तक जाएगी।

यह कहानी सिर्फ लोगों के घरों तक नहीं, बल्कि लाखों भारतीयों के दिलों तक पहुंची। तुलसी सिर्फ एक किरदार नहीं थी। वह लोगों के लिए एक बेटी, एक मां और एक दोस्त बन गई। बहुत से लोगों ने उसमें अपनी ताकत, त्याग और विश्वास की झलक देखी।"

एक्ट्रेस ने कहा कि साल 2000 के आस-पास, जब सोशल मीडिया या हैशटैग जैसी चीजें नहीं थीं, तब भी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' इतना मशहूर हुआ कि वह सिर्फ एक ट्रेंड नहीं रहा, बल्कि लोगों के घरों की परंपरा बन गया। उन्होंने आगे कहा, "इस शो ने कामयाबी के सारे रिकॉर्ड तोड़े, सिर्फ नंबरों से नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं से। 

परिवार के सभी सदस्य अपना सब काम छोड़कर एक साथ बैठकर यह शो देखते थे। तुलसी के नाम पर घरों में बहस होती थी, हंसी होती थी, आंसू बहते थे। जब मैं टीवी से चली भी गई, तब भी तुलसी लोगों के दिलों में जिंदा रही। लोग मुझे मेरे असली नाम 'स्मृति' से नहीं, बल्कि 'तुलसी' कहकर बुलाते रहे, क्योंकि तुलसी सिर्फ टीवी पर नहीं, बल्कि लोगों की यादों, आदतों और घरों का हिस्सा बनी। 

ऐसी पहचान कोई स्क्रिप्ट से नहीं मिलती, ये तो लोगों का प्यार होता है, जो हाथ जोड़कर और दिल से आभार के साथ स्वीकार करना पड़ता है।" स्मृति ईरानी ने आगे कहा, "अब सालों बाद, जिंदगी फिर से उसी मोड़ पर आ गई है। लेकिन ये वापसी बीते समय को दोहराने के लिए नहीं, बल्कि उस भावना को फिर से जगाने के लिए है, जो कभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई थी। 

अब तुलसी सिर्फ एक किरदार बनकर नहीं लौट रही, बल्कि एक भावना, एक याद और एक जुड़ाव बनकर वापस आ रही है, जो वक्त की कसौटी पर खरी उतरी है। आज के समय में, जहां कहानियां तो जल्दी शुरू होती हैं लेकिन उनका अर्थ लोग जल्दी भूल जाते हैं, इस शो की वापसी एक निमंत्रण है, थोड़ा रुकने का, पुरानी यादों को जीने का और फिर से कुछ महसूस करने का।''

 

Tags: Smriti Irani , Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi , Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot , Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 , Tulsi Virani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD