Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

श्रद्धा कपूर की वजह से एयरलाइन की एक क्रू मेंबर पर भड़कीं रवीना टंडन

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Raveena Tandon
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 16:36 IST

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों राहुल मोदी को डेट करने को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दोनों प्लेन में एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। यह वीडियो एयरलाइन की एक क्रू मेंबर ने रिकॉर्ड किया। चुपके से वीडियो बनाने को लेकर रवीना टंडन भड़क उठीं और उन्होंने क्रू मेंबर को फटकार लगाई। 

रवीना ने नाराजगी जताते हुए लोगों से अपील की कि वे दूसरों की निजता का सम्मान करें। वायरल वीडियो में श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी वाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दोनों इकोनॉमी क्लास में सफर कर रहे हैं। क्लिप में दोनों कुछ बात करते दिख रहे हैं। 

इस दौरान क्रू मेंबर ने चुपके से उनका वीडियो बना लिया। वीडियो में एक्ट्रेस राहुल को अपने फोन में कुछ दिखाती भी नजर आ रही हैं। चोरी-छिपे वीडियो रिकॉर्ड करने को लेकर रवीना ने कहा, "यह निजता का उल्लंघन है। क्रू मेंबर को यह बात अच्छे से पता होनी चाहिए कि ऐसा करना गलत है। 

वीडियो रिकॉर्ड करने से पहले उनकी राजमंदी जरूर लेनी चाहिए। क्रू मेंबर्स से उम्मीद नहीं थी कि वे ऐसा करेंगे।" रवीना टंडन के कमेंट को लेकर कई अन्य यूजर्स उनके समर्थन में उतरे। एक यूजर ने लिखा, "क्रू मेंबर्स से ऐसा करने की उम्मीद नहीं की जाती।" 

एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह पूरी तरह प्राइवेसी का उल्लंघन है।" वहीं, कई यूजर्स का कहना है कि यह प्राइवेसी का उल्लंघन नहीं बल्कि 'फैन मोमेंट' है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल श्रद्धा और राहुल की डेटिंग की खबरें आने लगी थीं। कई बार दोनों को एक साथ देखा गया है।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान दोनों को जामनगर में देखा गया था। दोनों इवेंट के लिए निकले थे और एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। राहुल मोदी स्क्रीनराइटर हैं। उन्हें 'प्यार का पंचनामा 2', 'सोनू के टीटू की स्वीटी', और 'तू झूठी मैं मक्कार' जैसी फिल्मों के राइटर के रूप में जाना जाता है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Raveena Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD