Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरदीप सिंह पुरी ने भारत की ऊर्जा क्षमताओं को उन्नत बनाने के लिए नॉर्वे के नॉर्दर्न लाइट्स सीओ2 टर्मिनल का दौरा किया

Hardeep Singh Puri, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Petroleum and Natural Gas, Ministry of Petroleum and Natural Gas
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 15:52 IST

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि सरकार भारत की ऊर्जा क्षमताओं को उन्नत बनाने के लिए विशेषज्ञता हासिल करने के उद्देश्य से नॉर्वे की विभिन्न परियोजनाओं पर विचार कर रही है। पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऊर्जा सुरक्षा हासिल करने के भारत के प्रयासों को गति प्रदान करने के लिए मैंने नॉर्वे के बर्गन में नॉर्दर्न लाइट्स सीओ2 टर्मिनल का दौरा किया। 

यह नॉर्वे सरकार द्वारा फंडिंड और इक्विनोर, शेल और टोटल एनर्जीज की साझेदारी वाली कार्बन भंडारण की सबसे बड़ी परियोजना है।" पुरी ने कहा, "हम भारत की ऊर्जा क्षमताओं को उन्नत और विस्तारित करने के लिए इस और इसी तरह की परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। 

गहरे पानी की खोज, भूकंपीय तेल सर्वेक्षण, अपतटीय पवन और कार्बन कैप्चर और भंडारण (सीसीएस) टेक्नोलॉजी में नॉर्वे की विशेषज्ञता भारत के महत्वाकांक्षी ऊर्जा ट्रांजिशन के एजेंडे के साथ अच्छी तरह से मेल खाती है।" कार्बन कैप्चर और स्टोरेज (सीसीएस) तकनीक में बिजली संयंत्रों और कारखानों जैसे औद्योगिक स्रोतों से कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कैप्चर करना, उसका परिवहन करना और फिर उसे भूमिगत रूप से संग्रहीत करना शामिल है, जिससे इसे वायुमंडल में जाने से रोका जा सके। 

यह प्रक्रिया ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और जलवायु परिवर्तन को कम करने की एक महत्वपूर्ण रणनीति है। इस प्रक्रिया में उत्सर्जन के स्रोत, जैसे बिजली संयंत्रों या औद्योगिक सुविधाओं पर अन्य गैसों से सीओ2 को अलग करना शामिल है। इसमें विभिन्न कैप्चर विधियां मौजूद हैं, जिनमें पोस्ट-दहन कैप्चर (फ्लू गैस से सीओ2 को अलग करना), प्री-दहन कैप्चर (ईंधन दहन से पहले सीओ2 को अलग करना), और ऑक्सी-ईंधन दहन (शुद्ध ऑक्सीजन के साथ ईंधन को जलाना) शामिल हैं।

कैप्चर की गई सीओ2 को आमतौर पर सुपरक्रिटिकल स्टेट (तरल जैसी) में कंप्रेस्ड किया जाता है, जिसे पाइपलाइनों, जहाजों या अन्य साधनों के माध्यम से ले जाया जाता है। फिर सीओ2 को भूगर्भीय संरचनाओं जैसे कि समाप्त हो चुके तेल और गैस भंडार, खारे पानी या अन्य उपयुक्त चट्टान संरचनाओं में गहराई से इंजेक्ट किया जाता है।

इन संरचनाओं को यह सुनिश्चित करने के लिए चुना जाता है कि सीओ2 लंबे समय तक वायुमंडल से अलग रहे। सीओ2 को वायुमंडल में प्रवेश करने से रोककर जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए सीसीएस एक महत्वपूर्ण तकनीक है। यह उन उद्योगों को डीकार्बोनाइज करने में मदद कर सकता है जो अधिक सीओ2 उत्सर्जन करते हैं।

 

Tags: Hardeep Singh Puri , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Petroleum and Natural Gas , Ministry of Petroleum and Natural Gas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD