Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पत्नी शेफाली जरीवाला को याद कर भावुक हुए पराग त्यागी, बोले- 'हर जन्म में तुम्हें प्यार करूंगा'

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Shefali Jariwala, Parag Tyagi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 12:23 IST

अभिनेता पराग त्यागी ने दिवंगत पत्नी और मॉडल शेफाली जरीवाला को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें वह बेहद भावुक नजर आए। पराग ने इंस्टाग्राम पर अपनी और शेफाली की पुरानी तस्वीरों वाला वीडियो मोंटाज शेयर किया, जिसमें दोनों के खूबसूरत पल कैद हैं। 

इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और छुट्टियों के दौरान पोज देते दिखे। वीडियो में पराग ने मैटियो ऑक्सले के गाने 'आई लव यू ऑलवेज फॉरएवर' को भी एड किया। पराग ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "जब तुम जन्म लोगी तो मैं तुम्हें हर बार ढूंढ लूंगा और हर जन्म में तुमसे प्यार करूंगा। 

मैं तुम्हें हमेशा प्यार करूंगा, मेरी गुंडी, मेरी छोकरी।" पराग त्यागी ने हाल ही में शेफाली जरीवाला के लिए एक भावुक संदेश साझा किया था, जिसमें पराग ने शेफाली को एक ऐसी महिला के रूप में याद किया जो न केवल प्रतिभाशाली और मेहनती थीं, बल्कि अपने प्यार और परोपकार से सभी के दिलों को छू लेती थीं।

उन्होंने बताया कि शेफाली, जिन्हें वह "परी" और "कांटा लगा" गर्ल कहते थे, सिर्फ बाहर से सुंदर नहीं थीं, बल्कि उनकी शख्सियत में बहुत गहराई थी। वह जोश और शालीनता का अनोखा मिश्रण थीं। वह अपने करियर, शरीर और आत्मा के साथ ही विचारों को भी पूरी लगन से संवारती थीं। 

शेफाली बहुत दृढ़ और लक्ष्य के प्रति समर्पित थीं, लेकिन उनकी सबसे खास बात उनका निस्वार्थ प्रेम था। वह सभी के लिए 'मां' जैसी थीं, जो हमेशा दूसरों को पहले रखती थीं और अपनी मौजूदगी से ही लोगों को सुकून देती थीं। वह एक उदार बेटी, प्यार करने वाली और समर्पित पत्नी के साथ ही अपने पालतू कुत्ते सिम्बा की भी प्यारी मां थीं। 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला का 27 जून को 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Shefali Jariwala , Parag Tyagi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD