Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

शिक्षा क्रांति की शुरुआत के साथ पंजाब ने राष्ट्रीय सर्वेक्षण में प्राप्त किया सर्वोच्च स्थान - अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री मान को दी बधाई

नशे को जड़ से खत्म करना, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और युवाओं को रोजगार व कारोबार के अवसर प्रदान करना, आम आदमी पार्टी सरकार की तीन प्रमुख प्राथमिकताएं

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Arvind Kejriwal, Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, Aman Arora, Harjot Singh Bains, Manish Sisodia, Narinder Kaur Bharaj
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 06 Jul 2025

Last updated on: Jul 07, 2025, 16:43 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब में शिक्षा क्रांति के नए युग की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार को बधाई देते हुए कहा कि इन प्रयासों के चलते भारत सरकार द्वारा कराए गए ‘नेशनल अचीवमेंट सर्वे’ (राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण) में पंजाब ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एन ए एस) में पंजाब की शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की शिक्षा के क्षेत्र में इस ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बनना उनके लिए बहुत गर्व और संतोष की बात है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के प्रयासों के चलते राज्य ने ‘नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2024’ में देश में सर्वोत्तम प्रदर्शन किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह पंजाबवासियों के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि राज्य ने पूरे देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसे वास्तविक क्रांति कहा जा सकता है क्योंकि पिछली सरकारों के दौरान शानदार उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद उपेक्षित रहने वाले शिक्षक आज मुख्यमंत्री के साथ सीधा संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के लिए सकारात्मक माहौल बनाया है और शिक्षकों ने इस माहौल का लाभ उठाते हुए हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास किए हैं, जिससे विद्यार्थियों को भी इसका भरपूर लाभ मिला है। 

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने सरकारी शिक्षकों का शोषण किया था, जिसके कारण पढ़ाई पर बुरा असर पड़ा था, लेकिन अब बड़ा बदलाव आया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एन ए एस एक बड़ी उपलब्धि है लेकिन यह उनकी सरकार का अंतिम लक्ष्य नहीं है। 

उनकी सरकार हर नागरिक की भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जब आम जनता यह प्रमाण देगी कि पंजाब सरकार ने शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में क्रांति ला दी है, तभी यह असली मान्यता होगी। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त पंजाब, युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उनके लिए रोजगार/कारोबार सुनिश्चित करना राज्य सरकार की तीन प्रमुख प्राथमिकताएं हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही नशे के खिलाफ जंग को जन आंदोलन में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को भी यह जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि विद्यार्थियों को नशे के खतरों से दूर रखें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नशे के कहर को समाप्त करने के लिए सराहनीय कार्य कर रही है और नशे के विरुद्ध यह जंग देश भर में बेमिसाल है। 

केजरीवाल ने कहा कि आज लोग मुख्यमंत्री मान की प्रशंसा कर रहे हैं क्योंकि राज्य सरकार द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे के पैसों से बनाई गई संपत्तियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। जो लोग पीढ़ियों का भविष्य बर्बाद कर रहे थे, उन्हें अब उनके पापों की सजा मिल रही है। 

उन नेताओं को जेल भेजा जा रहा है जिन्होंने नशे के कारोबार को संरक्षण दिया था। केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार आम आदमी को राहत देने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हम पंजाब के लोगों को दी गई गारंटियों को तेजी से पूरा करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि हमने सिर्फ स्कूल नहीं बनाए, हमने भविष्य बनाया है। शिक्षा विभाग के शिक्षकों, प्रिंसिपलों और स्टाफ का विशेष धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिबद्धता ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। केजरीवाल ने कहा कि एन ए एस -2024 में पंजाब की यह उपलब्धि इतिहास के पन्नों में दर्ज की जाएगी। 

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सर्वेक्षण भारत सरकार द्वारा किया गया था, पंजाब सरकार द्वारा नहीं। उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण एनसीईआरटी द्वारा दिसंबर 2024 में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से किया गया था, जिसमें देश भर के हजारों विद्यार्थी शामिल हुए। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, अधिक शिक्षकों की भर्ती करने और शैक्षणिक संस्थानों को अधिकतम सहायता प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। इस वर्ष सरकारी स्कूलों के 845 विद्यार्थियों ने नीट के लिए योग्यता प्राप्त की है और 265 विद्यार्थियों ने जे ई ई मेंस परीक्षा पास की है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए पंजाब के शिक्षकों और प्रिंसिपलों को फिनलैंड, अहमदाबाद और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हमारे बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस की स्थापना कर रही है। 

मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है कि विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों में उत्कृष्ट शिक्षा मिले। उन्होंने कहा कि बिजनेस ब्लास्टर्स स्कीम शानदार सफलता की ओर बढ़ रही है और वह दिन दूर नहीं जब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को इसका बहुत लाभ होगा।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Arvind Kejriwal , Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , Aman Arora , Harjot Singh Bains , Manish Sisodia , Narinder Kaur Bharaj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD