Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

'सरजमीन' का ट्रेलर रिलीज, फर्ज और रिश्तों के बीच उलझे काजोल, पृथ्वीराज और इब्राहिम

Kajol, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Sarzameen,Prithviraj Sukumaran, Ibrahim Ali Khan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Jul 2025

Last updated on: Jul 05, 2025, 12:18 IST

काजोल, पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान की आने वाली फिल्म 'सरजमीन' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर के मुताबिक, पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में विजय मेनन का किरदार निभा रहे हैं। वह एक ऐसा व्यक्ति है जो एक तरफ पिता के प्यार और दूसरी तरफ फौजी के फर्ज के बीच फंसा हुआ है। वह अपनी सरजमीन के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार है। वहीं, काजोल मेहर नाम की महिला के किरदार में है, जो विजय मेनन की पत्नी है। वह अपने परिवार को एकजुट रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

इनके अलावा, इब्राहिम अली खान फिल्म में हरमन का रोल कर रहे हैं। वह एक कमजोर और उलझा हुआ नौजवान है, जो सही और गलत के बीच फंसा हुआ है। उसे समझ नहीं आ रहा कि कौन सा रास्ता चुने।कुल मिलाकर, फिल्म में पारिवारिक रिश्ते, देशभक्ति और भावनाओं की गहराई देखने को मिलेगी।फिल्म के बारे में बात करते हुए काजोल ने कहा, "यह फिल्म भावनात्मक है, और इसी वजह से मैं इस फिल्म का हिस्सा बनी। मेरे किरदार में काफी गहराई है, जो मुझे निजी रूप से महसूस भी हुआ। 

इब्राहिम ने फिल्म में अपने मुश्किल किरदार को शानदार तरीके से निभाया है। मैं उसके लिए काफी खुश और उत्साहित हूं। मेरे किरदार में कई भाव और परतें हैं, जो पूरे परिवार और कहानी को जोड़े रखती हैं।"एक्ट्रेस ने निर्देशक कायोज ईरानी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस किरदार को बहुत असरदार तरीके से पर्दे पर दिखाया। वह फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा, "जब मैंने पहली बार इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी, तभी मुझे लगा कि यह किरदार मुझे जरूर करना चाहिए। यह किरदार गहरा, भावुक और चुनौतीपूर्ण है। यह दिखाता है कि कैसे व्यक्ति को फर्ज और प्यार के बीच कठिन फैसले लेने पड़ते हैं, और उसका भावनात्मक असर क्या होता है। इस किरदार को निभाना मेरे लिए काफी चुनौती भरा रहा। 

इसने मुझे खामोशी, वफादारी और सच्चाई के मायने समझने पर मजबूर किया। मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनने पर गर्व है।"उन्होंने काजोल के साथ काम करने को शानदार अनुभव बताया। इब्राहिम अली खान के बारे में उन्होंने कहा कि उनमें काफी टैलेंट है। वह एक 'उभरता हुआ सितारा' है। 'सरजमीन' 25 जुलाई को जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

 

Tags: Kajol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Sarzameen , Prithviraj Sukumaran , Ibrahim Ali Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD