Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आतंकवादियों ने धर्म के आधार पर निर्दोषों की हत्या की, सेना ने कर्म के आधार पर उनका सफाया किया : राजनाथ सिंह

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jul 2025

Last updated on: Jul 05, 2025, 12:15 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सेना की तारीफ करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने धर्म पूछकर निहत्थे पर्यटकों की जान ली थी जिसके जवाब में उनका सफाया कर सेना ने अपने कर्म का पालन किया। हैदराबाद के तेलंगाना में आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने कहा, “आतंकवादियों ने पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या अपने ‘धर्म’ के आधार पर की, जबकि हमारी सशस्त्र सेनाओं ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के माध्यम से अपने ‘कर्म’ के आधार पर आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया।” 

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ढांचे को ध्वस्त करते समय धैर्य और संयम का परिचय दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने पूरे ऑपरेशन के दौरान यह सुनिश्चित किया कि किसी भी निर्दोष नागरिक को नुकसान न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सशस्त्र बलों को आतंकवाद के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई के लिए पूर्ण स्वतंत्रता और सामर्थ्य प्राप्त है। 

कार्यक्रम का आयोजन महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 128वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया था। रक्षा मंत्री ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हमारी सेनाओं द्वारा दिखाया गया संयम, अल्लूरी सीताराम राजू के जीवन मूल्यों की तरह है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। अल्लूरी को ‘योद्धा-संत’ की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि वह केवल एक क्रांतिकारी नहीं थे, बल्कि एक संपूर्ण आंदोलन थे। 

उन्होंने सीमित संसाधनों में भी गुरिल्ला युद्ध नीति अपनाकर अत्याचारियों के खिलाफ संघर्ष किया और सिद्ध कर दिया कि अन्याय के विरुद्ध खड़ा होना केवल अधिकार नहीं बल्कि राष्ट्र का धर्म है। रक्षा मंत्री ने सरकार की जनजातीय सशक्तीकरण की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए पीएम ट्राइबल डेवलपमेंट मिशन, स्किल इंडिया, और राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान जैसे कार्यक्रमों का जिक्र किया। 

उन्होंने बताया कि ये कार्यक्रम जनजातीय समुदायों को सम्मान और अवसर के साथ मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा, “औपनिवेशिक काल में जहां आदिवासियों को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित किया गया, वहीं आज वे देश की सतत प्रगति के रक्षक बनकर उभरे हैं। सरकार केवल नीति के आधार पर नहीं, बल्कि भावना और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।” 

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD