Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल पूरे, स्मृति ईरानी-एकता कपूर ने जताई खुशी

Smriti Irani, Smriti Zubin Irani, BJP, Bharatiya Janata Party, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi, Ektaa Kapoor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Jul 2025

Last updated on: Jul 04, 2025, 12:30 IST

लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की रिलीज के 25 साल पूरे हो गए हैं। 3 जुलाई, 2000 को शुरू हुआ यह शो हर भारतीय घर का हिस्सा बन गया और लोगों के दिलों में बस गया। इस मौके पर अभिनेत्री से राजनेता बनीं स्मृति ईरानी और निर्माता एकता कपूर ने खुशी जताई। इस शो ने टीवी इंडस्ट्री में क्रांतिकारी बदलाव लाए और छोटे पर्दे पर ‘सास-बहू’ की कहानियों का आगाज हुआ।

इस खास मौके पर स्मृति ईरानी ने कहा, “यह शो सिर्फ एक धारावाहिक नहीं, बल्कि एक खूबसूरत याद है। इसे बनाने वालों और इसे प्यार देने वाले लाखों दर्शकों के लिए यह परिवार, विश्वास और पीढ़ियों को जोड़ने वाली कहानी थी। 25 साल बाद भी यह हमारे दिलों में जिंदा है। मैं उन सभी की आभारी हूं, जिन्होंने इस सफर को संभव बनाया।”

शो में महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले अभिनेता अमर उपाध्याय ने कहा, “25 साल पहले शुरू हुआ यह सफर सिर्फ एक शो नहीं था, बल्कि लाखों घरों का आईना था। यह परंपराओं, प्यार, चुनौतियों और बदलते भारतीय परिवारों की कहानी थी। इस शो का हिस्सा होना मेरे लिए एक जिम्मेदारी और सम्मान की बात रही। इसने न सिर्फ हमारी जिंदगी बदली, बल्कि टेलीविजन इतिहास को नए तरीके से गढ़ा। यह रिश्तों, संघर्ष और बदलाव की कहानी को दिखाता है।”

निर्माता एकता कपूर ने कहा, “यह शो मेरे दिल में आज भी जिंदा है। हमने कभी नहीं सोचा था कि 'तुलसी' लाखों लोगों के लिए परिवार का हिस्सा बन जाएगी। शो का टाइटल ट्रैक, भावनाएं और कहानी आज भी लोगों को याद हैं। यह उपलब्धि हर लेखक, अभिनेता, क्रू मेंबर और दर्शकों की है, जिन्होंने इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाया। हमने सिर्फ एक शो नहीं बनाया, बल्कि एक ऐसा रिश्ता बनाया, जो 25 साल बाद भी घर जैसा लगता है।”

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स ने बनाया था। इसकी कहानी शुरू में आनंद गांधी ने लिखी थी, जिन्हें बाद में ‘शिप ऑफ थीसस’ जैसी फिल्म के लिए काफी प्रशंसा मिली। '...क्योंकि' शो को फिर से नए स्वरूप में पेश करने की चर्चा भी है।

 

Tags: Smriti Irani , Smriti Zubin Irani , BJP , Bharatiya Janata Party , Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi , Ektaa Kapoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD