Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'हरि हर वीरा मल्लू' के ट्रेलर को देख खुशी से फूले न समाए पवन कल्याण, निर्देशक को लगाया गले

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Pawan Kalyan, Hari Hara Veera Mallu, A M Jothi Krisna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 03 Jul 2025

Last updated on: Jul 03, 2025, 17:33 IST

निर्देशक ए. एम. ज्योति कृष्णा की आने वाली पीरियड फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' के मेकर्स ने एक वीडियो क्लिप जारी की। इस वीडियो में अभिनेता पवन कल्याण फिल्म का ट्रेलर देख रहे हैं और फिर निर्देशक की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। 

फिल्ममेकर्स ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया। वीडियो में पहले पवन कल्याण पहले ट्रेलर का आनंद लेते हुए दिख रहे हैं। वह ट्रेलर देखकर इतने उत्साहित हो उठते हैं कि निर्देशक ए. एम. ज्याति कृष्णा को गले लगा लेते हैं और कहते हैं, 'आपने सच में बहुत मेहनत की है।''

इस वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "यह एक जबरदस्त प्रतिक्रिया है। पवन कल्याण ने ट्रेलर देखा और वह भी अपने उत्साह को रोक नहीं पाए। उनकी जबरदस्त प्रतिक्रिया ने माहौल बना दिया है। अब आने वाले दिन बेहद खास होने वाले हैं।"

बता दें कि फिल्म को लेकर निर्देशक ज्योति कृष्णा ने पहले आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में बताया था कि इस बड़ी फिल्म पर दुनिया भर की 25 से ज्यादा वीएफएक्स कंपनियों ने काम किया है। आईएएनएस से बात करते हुए ज्योति कृष्णा ने बताया था, "हमारे पास दुबई, ईरान, अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर और कनाडा सहित कई टीमें थीं, जो फिल्म के वीएफएक्स पर काम कर रही थीं। 

इसके अलावा, भारत में भी कई टीमें थीं जो इस फिल्म पर काम कर रही थीं। हमारे पास चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर और मुंबई जैसे शहरों में भी टीमें थीं। कुल मिलाकर 25 कंपनियों ने फिल्म के वीएफएक्स पर काम किया।" ज्योति कृष्णा ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग 200 दिनों में पूरी की। 

इस पीरियड फिल्म में निधि अग्रवाल हीरोइन हैं और बॉलीवुड के स्टार बॉबी देओल ने औरंगजेब का किरदार निभाया है। वहीं पवन कल्याण एक ऐसे चोर का किरदार निभा रहे हैं जो रॉबिनहुड की तरह है। बता दें कि 'हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1- स्वॉर्ड वर्सेस स्पिरिट' पहले 12 जून को रिलीज होने वाली थी। 

अब 24 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में पवन कल्याण, निधि अग्रवाल और बॉबी देओल के अलावा, सत्या राज, थलाइवासल विजय, रघु बाबू, सुब्बाराजू और सुनील जैसे कई और कलाकार भी नजर आएंगे।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Pawan Kalyan , Hari Hara Veera Mallu , A M Jothi Krisna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD