Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

डॉ. प्रीति यादव ने किया घनौर बीडीपीओ कार्यालय का अचानक निरीक्षण

रजिस्टरों में रिकॉर्ड की सही देखरेख न होने पर लिया गंभीर नोटिस

Preeti Yadav, Dr Preeti Yadav, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

घनौर , 02 Jul 2025

Last updated on: Jul 03, 2025, 11:52 IST

पटियाला की डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने आज घनौर स्थित बीडीपीओ कार्यालय का अचानक दौरा कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई और रजिस्टरों में रिकॉर्ड के उचित रखरखाव न होने को गंभीरता से लिया। 

डॉ. यादव ने बीडीपीओ, सुपरिटेंडेंट, लेखाकार, पंचायत सचिवों, ए.पी.ओ., मनरेगा कर्मियों और अन्य स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए कि गांवों के विकास कार्यों और आम जनता के कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई सहन नहीं की जाएगी। इस अवसर पर एडीसी (ग्रामीण विकास) अमरिंदर सिंह टिवाना और एसडीएम राजपुरा अविकेश गुप्ता भी मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रीति यादव ने उपस्थिति रजिस्टर, 15वें वित्त आयोग से संबंधित ‘के’ रजिस्टर, लेखा रिकॉर्ड, उपयोग प्रमाण पत्रों का विवरण, पंजाब निर्माण कार्यों से संबंधित प्रमाण पत्र, रसीद एवं डिस्पैच रजिस्टर का भी अवलोकन किया। उन्होंने पत्राचार निपटारे के लिए गोषवारा न होने पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि रिकॉर्ड में कमी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार लोगों को निर्बाध, समयबद्ध और पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करने में कोई ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करने पर भी ज़ोर दिया।

डिप्टी कमिश्नर ने गांवों की ओडीएफ स्थिति, तालाबों की सफाई, मनरेगा से संबंधित कार्यों के बिल, मजदूरों की दिहाड़ी भुगतान, सामग्री की खरीद और भुगतान, कैशबुक, पंचायत ज़मीनों से अवैध कब्जे हटाने आदि मुद्दों की भी समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा एपीओ और पंचायत सचिवों से उनके कार्यों और कार्रवाई रजिस्टरों के बारे में पूछताछ की।

इस अवसर पर बीडीपीओ घनौर जतिंदर सिंह ढिल्लों ने अपने कार्यालय की गतिविधियों की जानकारी देते हुए आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री और डिप्टी कमिश्नर के निर्देशों के अनुसार पंचायतों और गांवों के विकास कार्यों तथा जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध रूप से किया जाएगा।

 

Tags: Preeti Yadav , Dr Preeti Yadav , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD