Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मजीठिया के समर्थकों को नजरबंद किया जा रहा, पंजाब में अघोषित आपातकाल : सुखबीर सिंह बादल

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 02 Jul 2025

Last updated on: Jul 02, 2025, 17:55 IST

पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी का मुद्दा राज्य में तूल पकड़ रहा है। ड्रग्स और आय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी हुई थी।  अकाली दल के प्रमुख नेता सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया कि मजीठिया के साथ एकजुटता दिखाने के लिए मोहाली जाने वाले कुछ नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। 

उन्होंने पंजाब सरकार पर 'अघोषित आपातकाल लागू' करने के आरोप लगाए। सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "भगवंत मान ने पंजाब में अघोषित आपातकाल लागू कर दिया है। 

आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से झूठे मामले में फंसाए गए बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए आज मोहाली जा रहे अकाली कार्यकर्ताओं को उनके घरों में ही हिरासत में लिया जा रहा है और यहां तक ​​कि सभी प्रमुख सड़कों पर नाके लगाकर उन्हें रोका जा रहा है। 

इस तरह की दमनकारी हरकतें कायरता की निशानी हैं।" अकाली दल के नेता ने आगे लिखा, "यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पार्टी नेता मजीठिया के लिए उमड़ रहे समर्थन से घबरा गए हैं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि अकाली दल और उसके कार्यकर्ता इस तरह की दमनकारी हरकतों से नहीं डरेंगे। 

पहले भी अकालियों ने जन आंदोलनों के जरिए दमन का मुकाबला किया है। अब भी हम पंजाबियों के समर्थन से भ्रष्ट और तानाशाही आम आदमी पार्टी सरकार को करारा सबक सिखाएंगे।" बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाना है। पूर्व मंत्री मजीठिया की 26 जून को गिरफ्तारी हुई, जिसके बाद उनको 2 जुलाई तक रिमांड पर भेजा गया था। 

फिलहाल मजीठिया की रिमांड खत्म हो रही है और ऐसे में उनकी कोर्ट में पेशी होनी है। इसी बीच अपना समर्थन देने के लिए अकाली दल के नेता मोहाली के लिए निकल रहे थे। अकाली दल के कार्यकर्ताओं को फिलहाल मोहाली जाने की इजाजत नहीं दी गई।

 

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD