Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोहाली पुलिस ने सुखबीर सिंह बादल समेत कई अकाली नेताओं को हिरासत में लिया

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 02 Jul 2025

Last updated on: Jul 02, 2025, 17:23 IST

पंजाब के मोहाली में सुखबीर सिंह बादल समेत अकाली दल के कई बड़े नेताओं को हिरासत में लिया गया है। अकाली दल के नेता मोहाली में बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के समर्थन में एकजुट हुए, जिन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जाना है। 

हालांकि, मोहाली कोर्ट से पहले ही पुलिस ने अकाली दल के नेताओं को रोका है, जिनमें से कई बड़े लीडर्स को हिरासत में लिया गया। पूर्व मंत्री और अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को पिछले हफ्ते ड्रग्स मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था। 

उन्हें 2 जुलाई को रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया जाना है। इसी बीच अकाली दल के नेताओं के मोहाली कूच से हालात तनावपूर्ण हैं। गुरुद्वारा श्री अंब साहिब के बाहर पुलिस ने सुखबीर सिंह बादल को हिरासत में लिया। 

एक वीडियो संदेश में सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब सरकार और अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "मैं पंजाब की जनता से कहना चाहता हूं कि अरविंद केजरीवाल ने पूरे पंजाब पर कब्जा कर लिया है। वो अकाली दल से डर गए हैं, इसलिए केजरीवाल के आदेश पर पंजाब पुलिस ने गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं-नेताओं को नजरबंद किया है।" 

सुखबीर बादल ने आरोप लगाते हुए कहा, "पंजाब की जनता के सारे लोकतांत्रिक अधिकार खत्म कर दिए गए हैं। केजरीवाल यहां सुप्रीम अथॉरिटी बनकर बैठ गए हैं। मैं जनता से अपील करना चाहता हूं कि सभी एकजुट हो जाएं और केजरीवाल से पंजाब को आजाद कराएं।" 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए सुखबीर बादल ने आगे कहा, "केजरीवाल ने पंजाब से डेढ़ साल में 10 हजार करोड़ रुपए इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है। सबसे बड़ा हमला एक नए एक्ट के जरिए हुआ, जिससे 40 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। 

कुछ दिल्ली के ठेकेदारों और बिल्डर्स के साथ सौदा करके पंजाब की जमीन बेचने की कोशिश है।" उन्होंने कहा कि अकाली दल का एक-एक कार्यकर्ता कुर्बानी देने को तैयार है अकाली दल की यूथ इकाई के अध्यक्ष सरबजीत सिंह जिझर ने कहा, "भगवंत मान स्पष्ट रूप से घबराए हुए हैं। 

वो दावा करते थे कि पंजाब में अकाली खत्म हो चुके हैं। अगर यह सच है तो आज हर जगह पुलिस क्यों खड़ी है? क्यों गाड़ियों को रोककर उनकी तलाशी ली जा रही है, सिर्फ इसलिए कि कहीं कोई नीली पगड़ी या भगवा पोशाक तो नहीं पहने हुए हैं। उन्हें अकाली कार्यकर्ता बताकर हिरासत में क्यों लिया जा रहा है या परेशान किया जा रहा है? अगर अकाली खत्म हो चुके हैं, तो इतना डर ​​क्यों?"

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD