Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'सन ऑफ सरदार 2' का गाना रिलीज, अजय देवगन ने मचाया धमाल

Ajay Devgn, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Son of Sardar 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Jul 2025

Last updated on: Jul 02, 2025, 15:20 IST

अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म 'सन ऑफ सरदार-2' का गाना 'सरदार' मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। इसमें अभिनेता और उनके साथ नीरू बाजवा नजर आ रही हैं। मंगलवार को अभिनेता अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर अपने नए गाने 'सरदार' को शेयर किया।

साथ ही कैप्शन दिया, "सन ऑफ सरदार 2 की दुनिया में पेश है सरदार गाना।" फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होगी। गाने के बोल रोमी और सुधीर ने लिखे हैं। इसे हर्ष उपाध्याय ने कंपोज किया है। इससे पहले अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने गाना रिलीज होने के पहले पोस्टर इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन पर शेयर किया था। 

पोस्ट में अभिनेता अजय देवगन हाथ का कड़ा पकड़े नजर आ रहे हैं। इससे पहले अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था, जिसमें उनके साथ को-स्टार मृणाल ठाकुर, चंकी पांडेय, रवि किशन, विंदू दारा सिंह, नीरू बाजवा, रोशनी वालिया और अश्विनी कालसेकर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

पोस्टर में सभी को-स्टार अजय की तरफ पिस्तौल ताने खड़े हुए हैं, जबकि अभिनेता सहमे नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "यह फैमिली फोटो नहीं है, यह होने वाले धमाके की चेतावनी है।" फिल्म को जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और टी-सीरीज ने मिलकर बनाया है। 

फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और भरपूर ड्रामा देखने को मिलेगा। यह फिल्म 2012 की हिट 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। साल 2012 में रिलीज हुई 'सन ऑफ सरदार' में सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थीं। उस फिल्म में अजय देवगन ने जस्सी और संजय दत्त ने बिल्लू का किरदार निभाया था। सीक्वल में संजय दत्त एक बार फिर डॉन के किरदार में लौटेंगे। वहीं, इसमें पहले विजय राज के लिए लिखा गया किरदार अब संजय मिश्रा निभाते दिखेंगे।

 

Tags: Ajay Devgn , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Son of Sardar 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD