Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दिल्ली में होटल, रेस्तरां को पुलिस से नहीं लेनी होगी एनओसी, व्यापारियों ने किया स्वागत

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Jun 2025

Last updated on: Jul 01, 2025, 16:21 IST

रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार की तरफ से व्यापार को सुगम बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए। इसके अंतर्गत होटल, रेस्तरां, गेस्ट हाउस और डिस्कोथेक्स को अब दिल्ली पुलिस से एनओसी लेने की अनिवार्यता से छूट दी गई है। दिल्ली सरकार के इस फैसले का होटल उद्योग से जुड़े लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 

दिल्ली सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद गेस्ट हाउस ओनर्स एसोसिएशन और पहाड़गंज होटल एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम नई दिल्ली के होटल नोवोटेल, पहाड़गंज में संपन्न हुआ, जिसमें होटल व्यवसायियों ने दिल्ली सरकार और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।

समारोह में कई प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी, स्थानीय व्यापार संघों के प्रतिनिधि और प्रशासन से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बोलते हुए आयोजकों ने कहा कि यह निर्णय खासकर उन इलाकों के लिए बड़ी राहत है जहां पर्यटन और आतिथ्य उद्योग जीविका का मुख्य आधार हैं। 

पहाड़गंज जैसे क्षेत्र, जहां सैकड़ों छोटे गेस्ट हाउस और होटल वर्षों से संचालित हो रहे हैं, अब नए जोश के साथ अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "पीएम मोदी के दिए गए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मंत्र को साकार करने के लिए दिल्ली सरकार लगातार ऐसे निर्णय ले रही है जिससे आम जनता को राहत मिले और उन्हें अपने कामकाज में आसानी हो। 

यह जो मंत्र हमें आदर स्वरूप मिला है, पीएम मोदी के द्वारा दिया गया है, उसका लाभ दिल्ली की जनता को मिले, यही हमारा उद्देश्य है। हम हर प्लेटफॉर्म पर ऐसे फैसले ले रहे हैं जिससे जनता को सुकून मिले और दिल्ली व्यापार एवं जनकल्याण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सके।

सरकार जन सुविधा और व्यवसायिक सुगमता दोनों को प्राथमिकता दे रही है।”उल्लेखनीय है कि होटल, रेस्तरां, गेस्ट हाउस और डिस्कोथेक को दिल्ली पुलिस से एनओसी लेने की अनिवार्यता को खत्म करने का फैसला व्यापार के लिए और अधिक अनुकूल वातावरण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD